फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   more than three lakh people arrived in sydney to participate in gay and lesbian parade

समलैंगिकों को विवाह का हक मिलने पर जश्न में डूबा ऑस्ट्रेलिया, भारतीय भी हुए शामिल

Wed, 14 Mar 2018 09:30 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
more than three lakh people arrived in sydney to participate in gay and lesbian parade

ऑस्ट्रेलिया इन दिनों एक अजीब खुमारी में है। समान लिंगी नागरिकों को आपस में विवाह करने की कानूनन अनुमति मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में ऐसे नागरिकों में बेहद उत्साह है। भारत में भी इस बारे में हाल के वर्षों में नजरिये में बदलाव आया है। साथ ही अनेक चर्चित शख्सियतों ने भी समलैंगिक होने की खुली तौर पर स्वीकारोक्ति की। इसके बाद भारत के लोग भी इस बार समलैंगिकों के समर्थन में आयोजित परेड में शामिल हुए। इस विषय पर बनी हिंदी फिल्म त्रिकोण का मोबाइल बस में प्रदर्शन भी किया गया।

विज्ञापन


इसी सप्ताह सिडनी में इनके समर्थन में तीन लाख से अधिक नागरिक गे-लेस्बियन मार्डी ग्रास परेड में शामिल हुए। ऐसा करके लोगों ने बारह हजार ऐसे समलिंगी नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सिडनी की सड़कों में तिल रखने की जगह नहीं थी। समलैंगिकों का उत्साहवर्धन करने के लिए विश्व के कोने-कोने से लोग यहां जमा हुए थे। आपको बता दें कि इस वार्षिक परेड का यह 40वां साल था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में समलैंगिक नागरिकों के विवाह को कानूनी अधिकार दिए जाने के बाद से यह पहली परेड थी। इस वजह से समलैंगिक नागरिकों और दर्शकों का उत्साह उफान पर था।
विज्ञापन


सिडनी के टेलर्स स्क्वायर से शुरू होकर यह जुलूस ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट तक गया। परेड में विचित्र पोशाकों में गे-लेस्बियन हाथों में झंडे और पोस्टर लिए हुए थे और नारे लगा रहे थे। इसमें अंतरराष्ट्रीय पॉप सुपरस्टार चेर सहित ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं। ऑस्ट्रेलिया के फेडरल अपोजिशन लीडर बिल शॉर्टन, उनकी पत्नी, विरोधी दल के उपनेता तान्या पिलर सेक तथा लेबर सीनेटर लीडर जेनी वॉन्ग, डीन स्मिथ रिचर्ड नटाले आदि भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समलिंगी विवाह कानून वाला ऑस्ट्रेलिया 26वां देश

ऑस्ट्रेलिया विश्व का 26वां ऐसा देश है जिसने समलिंगी नागरिकों को आपस में विवाह की अनुमति दी है। सबसे पहले 2001 में नीदरलैंड ने यह अधिकार दिया था। गे-लेस्बियंस को यह अधिकार देने वाले ज्यादातर देश कैथोलिक हैं। इनमें बेल्जियम, स्पेन, कनाडा, जर्मनी, फिनलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, इंग्लैंड, फ्रांस, ब्राजील, न्यूजीलैंड, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, कोलंबिया आदि देश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed