फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than hundreds along with corona patients flee quarantine centres in Zimbabwe, Malawi, search begins

जिम्बाब्वे और मलावी के क्वारंटीन केंद्रों से भागे सैकड़ों लोगों की तलाश तेज, कई कोरोना संक्रमित

Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्लैंतायर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्लैंतायर Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 28 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
More than hundreds along with corona patients flee quarantine centres in Zimbabwe, Malawi, search begins
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

जिम्बाब्वे और मलावी के क्वारंटीन केंद्रों से सैकड़ों लोगों के भागने के बाद उनकी खोज तेज हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक इनमें कई लोग कोरोना से संक्रमित हैं जो खतरनाक साबित हो सकते हैं। मलावी में, हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और अन्य जगहों से 400 से अधिक लोगों को वापस लाया गया और ब्लैंतायर के एक स्टेडियम में बने केंद्र में रखा गया। लेकिन इनमें से कइयों को पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों ने दीवार कूदकर या गेट से बाहर टहलते हुए देखा। हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मुताबिक पर्याप्त सुरक्षात्मक गियर की कमी के कारण वे उन्हें रोकने में असमर्थ थे।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक कोरोना से संक्रमित कम से कम 46 लोग भाग गए हैं। भागने वालों में से कुछ ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने पुलिस को रिश्वत दी थी।

वहीं जिम्बाब्वे की पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने कहा कि क्वारंटीन केंद्रों से भागे करीब सौ लोगों की तलाश की जा रही है। विदेश से लौटे इन सभी लोगों को 21 दिनों तक क्वारंटीन केंद्रों में अनिवार्य रूप से रहना था। उन्होंने कहा, 'वे भागने के बाद गांवों में घुस जाते हैं, जो खतरनाक है। हम लोगों को उन्हें शरण देने से रोकने की चेतावनी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


जिम्बाब्वे और मलावी दोनों में 200 से कम पुष्ट मामले हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका जहां दोनों देशों से कई लोग काम की तलाश में जाते हैं, वहां 25,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। अफ्रीकी महाद्वीप में लगभग 125,000 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed