फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More Than 7.18 Lakh Deaths Due To Coronavirus Infection In The World, UN Worried Over Rising Cybercrime

विश्व में 7.18 लाख से ज्यादा की संक्रमण से मौत, बढ़ते साइबर क्राइम से संयुक्त राष्ट्र चिंतित

Sat, 08 Aug 2020 04:19 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 08 Aug 2020 04:19 AM IST
विज्ञापन
More Than 7.18 Lakh Deaths Due To Coronavirus Infection In The World, UN Worried Over Rising Cybercrime
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

दुनिया में शुक्रवार तक कोरोना वायरस संक्रमण से 1.92 करोड़ लोग प्रभावित हो चुके हैं जबकि 7.18 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के विशेषज्ञों ने दावा किया है कि इस साल दिसंबर तक अमेरिका में तीन लाख लोग मारे जा सकते हैं। उधर, डब्ल्यूएचओ पहले ही कह चुका है कि कोरोना वायरस अब बच्चों, किशोरों और युवाओं को भी तेजी से संक्रमित कर रहा है।

विज्ञापन


हालांकि संक्रमण से ठीक होने वालों की तादाद भी 1.23 करोड़ पार हो गई है लेकिन कुल संक्रमितों की संख्या को लेकर पूरी दुनिया में चिंता की लहर है। अमेरिका में अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि देश में कुल 1.62 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इस बीच यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के कुछ विशेषज्ञों ने यह दावा करके चौंका दिया है कि देश में दिसंबर तक मौतों का आंकड़ा तीन लाख के करीब तक पहुंच सकता है। यहां के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवेल्यूशन के निदेशक डॉ. क्रिस्टोफर मुरे ने यह भविष्यवाणी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की स्थिति में की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इन नियमों का पालन किया जाता है तो इससे बचा भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से बढ़ रहा साइबर क्राइम : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद रोधी कार्यालय के प्रमुख व्लादिमीर वोरोंकोव ने कहा कि वर्ष की पहली तिमाही में फिशिंग वेबसाइटों में 350 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ, संगठित अपराध और आतंकवाद पर महामारी के प्रभाव को पूरी तरह से नहीं समझ पा रहे हैं।

अमेरिकी एडवाइजरी में भारत-चीन श्रेणी-4 में
कोविड-19 महामारी के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और चीन सहित विदेश जाने वाले अपने नागरिकों के लिए एक नई यात्रा एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारत और चीन को श्रेणी-4 में रखते हुए वहां की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि कुछ देशों में जहां स्वास्थ्य और सुरक्षा स्थिति में सुधार देखने को मिला है, तो वहीं कुछ देशों में स्थिति खराब हुई है।

बीसीजी वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ कारगर
ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने कहा है कि बीसीजी (बैसिलस कैलमेट-गुएरिन) वैक्सीन का कोरोनावायरस के खिलाफ सकारात्मक असर देखा गया है। यह वैक्सीन हमारे इम्यून सिस्टम को तेज करती है। बीसीजी टीबी की रोकथाम के लिए दी जाने वाली वैक्सीन है। इस अध्ययन को सेल रिपोर्ट मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

पाकिस्तान में 782 नए मामले
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 782 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की तादाद 2,82,645 हो गई। इस अवधि में सात मरीजों ने दम तोड़ा, जिसके बाद मरने वाले लोगों की संख्या 6,052 हो गई है।


ब्राजील में सामने आए 53,139 नए मामले
ब्राजील में पिछले 24 घंटों के भीतर 53,139 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 29.12 लाख को पार कर गया है। इसी अवधि के भीतर 1,237 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 98 हजार से ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed