{"_id":"5fb82b7c6c6ed21d633ff657","slug":"more-than-5-73-crore-people-infected-with-corona-in-the-world-more-than-13-68-lakh-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में 5.73 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित, मेक्सिको में मौत का आंकड़ा एक लाख के पार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया में 5.73 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित, मेक्सिको में मौत का आंकड़ा एक लाख के पार
Sat, 21 Nov 2020 05:20 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 21 Nov 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
death from corona - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : prayagraj
दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अब तक 5.73 करोड़ से ज्यादा लोग इसके शिकार हैं जबकि कुल 13.68 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है। इस बीच, मेक्सिको ऐसा देश बन गया है जहां कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
मेक्सिको बना एक लाख मौतों वाला चौथा देश
मेक्सिको में कोरोना महामारी पर जानकारी देने वाले जोस लुइस अलोमिया जेग्रा ने बताया कि देश में आधी जनसंख्या कोरोना को भूल चुकी है तो आधी में कोरोना का भय बरकरार है। यहां कुछ ऐसे लोग हैं, जो बिलकुल मास्क नहीं पहन रहे, जबकि अन्य इतने भयभीत हैं कि कोरोना से होने वाली हानि से बचना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
देश में पिछले 24 घंटों में 576 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले दिन 4,472 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अमेरिका में हालात और भी खराब हैं। यहां 2.58 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन