फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 40 Indian-Americans, Indian nationals die in USA due to coronavirus pandemic

Covid19: अमेरिका में 40 से ज्यादा भारतवंशियों की मौत, 1,500 संक्रमण के शिकार

Sun, 12 Apr 2020 05:27 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 12 Apr 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
More than 40 Indian-Americans, Indian nationals die in USA due to coronavirus pandemic
कोरोना वायरस- सांकेतिक - फोटो : PTI

अमेरिका में महामारी के कारण 40 से ज्यादा भारतीय मूल के अमेरिकियों की मौत हुई है। इनमें 12 भारतीय नागरिक भी हैं। जबकि 1500 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। कोविड-19 के नए वैश्विक केंद्र के तौर पर उभरे अमेरिका में भारतीय समुदाय ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अमेरिका में न्यूयॉर्क व न्यूजर्सी में  सबसे ज्यादा जानें गई हैं। इन शहरों में भारतीय-अमेरिकियों की सबसे ज्यादा आबादी है। कोरोना से जान गंवाने वालों में 17 केरल के हैं, जबकि गुजरात के 10, पंजाब के 4, आंध्रप्रदेश के दो और ओडिशा का एक व्यक्ति भी मौत का शिकार हुआ है। अधिकतर की उम्र 60 साल से ज्यादा थी, जबकि एक मरीज की उम्र 21 साल थी। न्यूजर्सी में एक दर्जन से ज्यादा भारतवंशियों की जान गई है। इनमें से अधिकतर जर्सी सिटी व ओक ट्री रोड के लिटिल इंडिया इलाके के मामले हैं। न्यूयॉर्क में भी 15 भारतीय-अमेरिकियों की मौत हुई है।
विज्ञापन


अन्य क्षेत्रों में भी हुई भारतीयों की मौतें
पेन्सिलवेनिया व फ्लोरिडा में भी 4 भारतीयों और टेक्सास व कैलिफोर्निया में एक-एक भारतीय-अमेरिकी की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में सुनोवा एनालिटिक्स इंक. के सीईओ हनुमंत राव मारेपल्ली भी शामिल हैं। इसके अलावा चंद्रकांत अमीन (75) और महेंद्र पटेल (60) की भी मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed