{"_id":"5f7e493c72e2dd42917d60b1","slug":"more-than-11-thousands-corona-cases-a-day-after-may-in-russia-and-more-than-3-60-crore-peoples-infected-by-coronavirus-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: रूस में मई के बाद एक दिन में 11 हजार से ज्यादा केस, दुनिया में 3.60 करोड़ से अधिक संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: रूस में मई के बाद एक दिन में 11 हजार से ज्यादा केस, दुनिया में 3.60 करोड़ से अधिक संक्रमित
Thu, 08 Oct 2020 04:33 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Oct 2020 04:33 AM IST
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बुधवार को 3.60 करोड़ पार कर गया, जबकि 10.55 लाख से ज्यादा की मौत हो गई। महामारी की चपेट में आए 2.71 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में अब 78.63 लाख सक्रिय मामले हैं, जिनमें लगभग 68 हजार लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
इस बीच, कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा कर चुके रूस में संक्रमितों के मामलों में अचानक तेजी से बढ़ोतरी हुई है। देश में 11 मई के बाद मंगलवार को 11 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में मंगलवार को 11,615 नए मामले सामने आए, जबकि रविवार और सोमवार को भी यह आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा था। देश में रोजाना औसतन 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। हालांकि मंगलवार को 200 से ज्यादा लोगों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सितंबर के आखिर से मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया : लोगों ने ज्यादा की यात्राएं, मामले बढ़े
दक्षिण कोरिया में 114 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 24,353 हो गई है। देश में एक सप्ताह में पहली बार संक्रमण के 100 से अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिंता जताते हुए कहा है कि पांच दिन के अवकाश के दौरान लोगों ने अधिक यात्राएं की हैं, इससे संक्रमण के मामले बढ़े।
पाकिस्तान : 624 नए केस
पाकिस्तान में 624 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 3,16,315 हो गई है। 12 और मरीजों की मौत होने के साथ कुल मृतकों का आंकड़ा 4,535 पर पहुंच गया है।
ट्रंप के बाद कोरोना की चपेट में व्हाइट हाउस और अमेरिकी सेना
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब अमेरिकी अधिकारियों पर भी कोरोना का संकट गहरा गया है। ट्रंप के बाद अब अमेरिकी कोस्ट गार्ड के दूसरे नंबर के अधिकारी भी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बीते सप्ताह पेंटागन में हुए एक उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया था।