फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More restrictions in Beijing after record Covid19 caseload, China logs 253000 cases in 3 weeks

Covid19: चीन में कोरोना की स्थिति गंभीर, बीजिंग में लगाए गए ज्यादा प्रतिबंध, तीन सप्ताह में ढाई लाख मामले दर्ज

Wed, 23 Nov 2022 05:01 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Nov 2022 05:01 AM IST
सार

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने बताया कि चीन के कई हिस्सों में 41.2 करोड़ से अधिक लोग किसी न किसी तरह के लॉकडाउन के उपायों से प्रभावित हैं।

विज्ञापन
More restrictions in Beijing after record Covid19 caseload, China logs 253000 cases in 3 weeks
चीन में फिर कोरोना का कहर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से स्थिति एक बार फिर गंभीर हो गई है। राजधानी बीजिंग में कोरोना लॉकडाउन के तहत कड़ें प्रतिबंध लगाए गए हैं। बीजिंग में मंगलवार को कोरोना के नए मामले में बढ़ोतरी के साथ दो और लोगों की मौत की सूचना दी गई। बीजिंग में अधिकारियों ने पार्क, कार्यालय भवनों और शॉपिंग मॉल को बंद कर दिया है। शहर के सबसे अधिक आबादी वाले चाओयांग जिले में करीब पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है और निवासियों से जब तक आवश्यक न हो घर बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों ने चाओयांग जिले के लगभग 35 लाख निवासियों से आग्रह किया कि वे राजधानी बीजिंग कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बन गया है। इसलिए ज्यादातर समय घर पर ही रहें। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को बीजिंग में 1,400 से अधिक नए मामलों की पहचान की, जिसमें अकेले चाओयांग में 783 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए। मध्य चीनी शहर वुहान में 2019 के अंत में महामारी शुरू होने के बाद पहली बार बीजिंग में एक दिन में 1,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए। बीजिंग में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है।
विज्ञापन

 

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम प्रशासन के हू जियांग के हवाले से मंगलवार को देश की मीडिया में कहा गया कि "चीन में स्थानीय महामारी की स्थिति गंभीर और जटिल है। कुछ क्षेत्रों में महामारी का प्रसार तेजी से हो रहा है और रोकथाम और नियंत्रण में कठिनाई बढ़ रही है।" जियांग ने कहा कि कुछ प्रांत तीन साल में सबसे गंभीर और जटिल स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए संक्रमितों की संख्या पूरे चीन में लगातार बढ़ रही है। एक नवंबर के बाद से देश भर में कुल 2,53,000 लोगों के संक्रमित होने  की सूचना मिली है, जिसमें पिछले सप्ताह औसतन 22,200 मामले प्रति दिन दर्ज किए गए हैं, जो पिछले सप्ताह से दोगुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीजिंग के अधिकांश निवासियों को दैनिक न्यूक्लिक एसिड परीक्षण करने के लिए निर्देश दिया गया है क्योंकि उन्हें किराने की दुकानों और सुपरमार्केट में प्रवेश करने से पहले निगेटिव टेस्ट रिजल्ट दिखाने की आवश्यकता होती है। दक्षिण चीन का ग्वांगझू शहर मंगलवार को चीन में चल रहे कोरोना प्रकोप में सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। यहां सोमवार को स्थानीय रूप से प्रसारित 253 नए लक्षणात्मक (सिंप्टोमेटिक) और 7,957 स्पर्शोन्मुख (एसिम्प्टोमेटिक) मामले दर्ज किए गए। शहर के अंदर यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ है, जिसके कारण लाखों लोग इस विशाल शहर में घरों में बंद हैं।


ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने मंगलवार को अपने नोमुरा चाइना कोविड लॉकडाउन इंडेक्स (सीएलआई) के आधार पर एक रिपोर्ट में कहा कि चीन में कुल कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि के साथ, पिछले एक हफ्ते में देश भर में लॉकडाउन से स्थिति बिगड़ती जा रही है। नोमुरा ने एक बयान में कहा कि सरकारी आंकड़ों और हमारे सर्वेक्षण के अनुसार, 21 नवंबर तक 49 शहरों में वर्तमान लॉकडाउन के कई स्तर लागू हैं या किसी प्रकार के जिला-आधारित नियंत्रण उपाय किए गए हैं। हमारा अनुमान है कि वर्तमान में इन लॉकडाउन उपायों से लगभग 412 मिलियन (41.2 करोड़) लोग प्रभावित हैं, जो पिछले सप्ताह के 340 मिलियन (34 करोड़) से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed