फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mona Lisa painting being vandalized at Paris famous Louvre museum

Mona Lisa Painting: 6748 करोड़ की मोनालिसा पेंटिंग पर खफा दर्शक ने फेंका केक, बूढ़ी महिला के वेश में गया था म्यूजियम के अंदर

Tue, 31 May 2022 12:35 AM IST
देव कश्यप एएनआई, पेरिस
एएनआई, पेरिस Published by: देव कश्यप Updated Tue, 31 May 2022 12:35 AM IST
सार

लियोनार्दो द विंशी की इस पेंटिंग की मौजूदा बाजार कीमत 6748 करोड़ रुपये आंकी जाती है। रहस्यमयी मुस्कान वाली मोनालिसा की पेंटिंग को करीब 500 साल पहले बनाया गया था।

विज्ञापन
Mona Lisa painting being vandalized at Paris famous Louvre museum
Mona lisa Painting - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया की सबसे मशहूर पेंटिंग में से एक मोनालिसा पर पेरिस के लौवरे म्यूजियम में एक दर्शक ने केक फेंक दिया। पेरिस के प्रसिद्ध लौवरे संग्रहालय में रविवार को बूढ़ी महिला के वेश में संग्रहालय पहुंचे एक आदमी ने महान चित्रकार लियोनार्दो द विंशी की कालजयी पेंटिंग मोनालिसा को बर्बाद करने की कोशिश की।

विज्ञापन


मोनालिसा की पेंटिंग पर बूढ़ी महिला के वेश में एक व्यक्ति द्वारा केक फेंकने का वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर केक की क्रीम से रंगी हुई पेंटिंग के वीडियो और तस्वीरों को देखकर नेटिजन्स चौंक गए। हालांकि बुलेटप्रूफ कांच के पीछे रखी पेंटिंग को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हरकत करने वाले आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  लियोनार्दो द विंशी की इस पेंटिंग की मौजूदा बाजार कीमत 6748 करोड़ रुपये आंकी जाती है। रहस्यमयी मुस्कान वाली मोनालिसा की पेंटिंग को करीब 500 साल पहले बनाया गया था।
विज्ञापन


दरअसल रविवार को बूढ़ी महिला के वेश में व्हीलचेयर पर म्यूजियम आया 36 वर्षीय एक शख्स मोनालिसा की पेंटिंग के सामने जाकर कुछ देर तक रुका। इसके बाद वह अचानक उठा और साथ लाए केक को उसने पेंटिंग की ओर फेंका, लेकिन वह केक पेंटिंग की सुरक्षा के लिए लगे शीशे पर चिपक गया। केक की क्रीम और कुछ हिस्सा शीशे से जा चिपका जबकि बाकी हिस्सा वहीं जमीन पर गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से म्यूजियम में अफरातफरी मच गई। मानसिक रूप से बीमार लग रहे इस आदमी को कुछ ही क्षणों में पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। कुछ देर में शीशे को साफ कर दिया गया और सब कुछ सामान्य दिखने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति जो व्हीलचेयर पर बैठा था, अचानक उठा और पेंटिंग की ओर चल पड़ा। डिस्प्ले ग्लास को तोड़ने के अपने प्रयास में असफल होने के बाद, उसने पेंटिंग पर केक फेंक दिया, पूरे कांच के पैनल पर क्रीम लगा दी।

सुरक्षाकर्मी द्वारा पकड़े जाने से पहले उस व्यक्ति ने फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियां भी फैला दीं। वायरल वीडियो में वह व्यक्ति म्यूजियम में दर्शकों पर चिल्लाते हुए नजर आ रहा है। एक स्पेनिश मीडिया ने उसके शब्दों की व्याख्या इस प्रकार की, "कुछ लोग पृथ्वी को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, पृथ्वी के बारे में सोचें!"

हमले के पीछे का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है और यह सवाल उठ रहा है कि एक व्यक्ति लौवरे संग्रहालय के अंदर केक लाने में  कामयाब कैसे रहा।

यह पहली बार नहीं है जब मोनालिसा की पेंटिंग को बदमाशों ने निशाना बनाया है। लैडबीबल के अनुसार, 1956 में एक बर्बर शख्स ने पेंटिंग को तेजाब से डुबो दिया था, जिससे उत्कृष्ट कृति का निचला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना के चलते मोनालिसा को बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे रखा गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed