फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mojtaba Khamenei health condition Iran supreme leader injury news Tehran hospital report claims

क्या कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई?: ईरान के नए सर्वोच्च नेता पर रहस्य गहराया, रिपोर्ट में हालत को लेकर कई दावे

Fri, 13 Mar 2026 04:07 AM IST
Himanshu Singh Chandel वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान। Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Fri, 13 Mar 2026 04:07 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर रहस्य गहरा गया है। रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि हवाई हमले में घायल होने के बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह कोमा में हैं और उनके शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Mojtaba Khamenei health condition Iran supreme leader injury news Tehran hospital  report claims
मोजतबा खामेनेई, ईरान के नए सर्वोच्च नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध के माहौल के बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि हाल ही में हुए एक हवाई हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी हालत काफी नाजुक है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि ईरान की सरकार ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को राजधानी तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। रिपोर्टों में कहा गया है कि हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनके शरीर को भारी नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के आसपास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है और वहां केवल कुछ चुनिंदा लोगों को ही जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन


क्या हवाई हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मोजतबा खामेनेई?
सूत्रों के अनुसार हवाई हमले में मोजतबा खामेनेई को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उनके शरीर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है और उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि मोजतबा कोमा में हैं और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनका इलाज कर रही है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel: नेतन्याहू का दावा- इस्राइली हमलों में मारे गए ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक; मोजतबा को बताया कठपुतली


अस्पताल में इलाज और सुरक्षा व्यवस्था कैसी है?
रिपोर्टों के अनुसार मोजतबा खामेनेई का इलाज तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि केवल सीमित लोगों को ही आईसीयू तक पहुंचने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अस्पताल परिसर की लगातार निगरानी कर रही हैं।

क्या ईरान की सत्ता अब सैन्य कमांडरों के हाथ में है?
विश्लेषकों का कहना है कि अगर मोजतबा खामेनेई सक्रिय रूप से नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं तो देश की सैन्य और राजनीतिक व्यवस्था अब बड़े पैमाने पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी के कमांडरों के हाथ में जा सकती है। बताया जा रहा है कि पहले से बनाए गए क्षेत्रीय सैन्य कमांड सेंटर अब युद्ध की रणनीति चला रहे हैं।

अन्य वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed