फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Modi Biden: Narendra Modi Joe Biden satisfied with Indo-US cooperation in new groups including Quad

Modi Biden : क्वाड समेत नए समूहों में भारत-अमेरिका के बीच सहयोग से मोदी-बाइडन संतुष्ट

Wed, 16 Nov 2022 05:33 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नुसा दुआ।
एजेंसी, नुसा दुआ। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 16 Nov 2022 05:33 AM IST
सार

पीएम मोदी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनम घेब्रेसस के बीच भी मुलाकात हुई। घेब्रेसस ने डब्ल्यूएचओ के साथ सहयोग करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। 

विज्ञापन
Modi Biden: Narendra Modi Joe Biden satisfied with Indo-US cooperation in new groups including Quad
PM Modi and US President Joe Biden - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्वाड और आई2यू2 जैसे नए समूहों में भारत और अमेरिका के आपसी सहयोग पर संतोष जताया है। जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर मंगलवार को द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेताओं ने सामरिक भागीदारी की भी समीक्षा की। बाइडन के अलावा पीएम की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ भी संक्षिप्त मुलाकात हुई। 

विज्ञापन


अहम क्षेत्रों में सहयोग को लेकर भी चर्चा
नई दिल्ली में पीएमओ ने कहा, पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन में महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, उन्नत कंप्यूटिंग व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे भविष्य के क्षेत्रों में निकट सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व के सामयिक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन


सेनेगल और नीदरलैंड के राष्ट्रपति से भी मिले पीएम
पीएम मोदी सेनेगल के राष्ट्रपति, अफ्रीकन यूनियन के चेरमैन मैकी साल और  नीदरलैंड के राष्ट्रपति मार्क रुट से भी मिले। कई देशों के नेताओं के साथ संक्षिप्त मुलाकात में विभिन्न मुद्दों पर वैचारिक आदान-प्रदान हुआ है। व्यस्त कार्यक्रम के बीच मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा और भारतीय मूल की उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने मोदी का आभार जताया
पीएम मोदी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनम घेब्रेसस के बीच भी मुलाकात हुई। घेब्रेसस ने डब्ल्यूएचओ के साथ सहयोग करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed