{"_id":"610ddd668ebc3eaab37ac8d7","slug":"moderna-company-claim-says-our-corona-vaccine-is-effective-for-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडर्ना का दावा: हमारी कोरोना वैक्सीन छह महीने तक असरदार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मॉडर्ना का दावा: हमारी कोरोना वैक्सीन छह महीने तक असरदार
Sat, 07 Aug 2021 06:39 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन
अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 07 Aug 2021 06:39 AM IST
सार
- दूसरी डोज के बाद पहले दो महीने टीके का असर 96.2 फीसदी रहता है
- मॉडर्ना कंपनी ने कहा है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से बचने के लिए बूस्टर डोज की पड़ सकती है जरूरत
विज्ञापन
Moderna Vaccine Company
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी फॉर्मा कंपनी मॉडर्ना ने कहा कि उसकी वैक्सीन छह माह तक संक्रमण से बचाने में कारगर है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि दूसरी डोज के बाद सुरक्षा कवच अगले छह माह तक प्रभावित नहीं हो सकता है। दूसरी डोज के बाद पहले दो महीने टीके का असर 96.2 फीसदी रहता है, जो छह माह बाद घटकर 83.7 हो जाता है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से बचने के लिए बूस्टर डोज की जरूरत पड़ सकती है। कंपनी के प्रेसिडेंट डॉ. स्टीफन होज का कहना है कि टीके की तीन डोज सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
टीका आने से पहले बायोलॉजिकल ई कंपनी का उत्पादन पर ध्यान
अगले एक महीने में, कोरोना से जंग में भारत को एक और स्वदेशी टीका मिल सकता है। फार्मा कंपनी बायोलॉजिकल ई के मुताबिक, सितंबर माह तक टीके का परीक्षण पूरा होने की उम्मीद है। टीके का नाम कॉर्बेवैक्स है, जिसे आरबीडी प्रोटीन सब यूनिट वैक्सीन के रूप में विकसित किया है।
विज्ञापन
इसका अभी तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण जारी है। कंपनी की एमडी महिमा दतला की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ बैठक के दौरान टीके के परीक्षण और आपात इस्तेमाल की मंजूरी के बाद आपूर्ति पर उत्पादन पर अधिक जोर रहा। सरकार को पहले महीने में ही करीब एक करोड़ खुराक उपलब्ध कराने की उम्मीद है।