फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moderna CEO gives a statement about Corona vaccine says third dose is necessary for protection against Covid new variants

कोरोना: टीके को लेकर मॉडर्ना सीईओ ने दिया बयान, बोले- नए वैरिएंट से बचाव के लिए तीसरी खुराक जरूरी

Mon, 24 May 2021 03:12 PM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 24 May 2021 03:12 PM IST
सार

मॉडर्ना के सीईओ स्टीफन बैंसल ने कहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट्स से बचने के लिए बूस्टर डोज के तौर पर वैक्सीन की तीसरी खुराक जरूरी है। यदि वैक्सिनेशन में दो महीने से ज्यादा की देरी होगी तो कोरोना की चौथी लहर भी आ सकती है।

विज्ञापन
Moderna CEO gives a statement about Corona vaccine says third dose is necessary for protection against Covid new variants
वैक्सीन कंपनी मॉडर्न - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना से खिलाफ लड़ाई में वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी समस्या वायरस में होने वाला बदलाव है। कोरोना का वायरस समय-समय पर नए-नए वैरिएंट्स के साथ सामने आ रहा हैं और लगभग हर वैरिएंट पहले से ज्यादा घातक सिद्ध हो रहा है। ऐसे में कोविड-19 वायरस के इन नए वैरिएंट्स से बचने के लिए वैक्सीन निर्माता कंपनी मॉडर्ना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टीफल बैंसेल ने एक बयान दिया है। दरअसल, बैंसल ने रविवार (23 मई) को कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट्स के जोखिम से बचने के लिए बूस्टर शॉट के तौर पर टीके की तीसरी खुराक लेना जरूरी है। यह बूस्टर डोज अधिक से अधिक लोगों को लगाने की जरूरत है।

विज्ञापन


विशेष जोखिम का काम करने वालों के लिए वैक्सीन की तीसरी डोज जरूरी
बैंसेल ने एक समाचार पत्र से बातचीत के दौरान कहा, ‘कोरोना के नए वैरिएंट्स से खतरा बढ़ सकता है इसलिए हमारी वैक्सीन एक निश्चित समय तक ही प्रभावी होगी। यही कारण है कि हमें गर्मियों के अंत तक उन सभी लोगों को टीके की तीसरी खुराक लगानी चाहिए, जो विशेष जोखिम का काम कर रहे हैं। जैसे हॉस्पिटल में काम करने वाले वे कर्मचारी, जिन्होंने इस साल के शुरुआत में ही पहली खुराक ले ली थी।
विज्ञापन


टीकाकरण में देरी ला सकती है कोरोना की चौथी लहर
बैंसल ने यह सुझाव भी दिया कि जिन कमजोर लोगों, किशोरों और नौजवानों को टीका नहीं लगा है, उन्हें भी बूस्टर खुराक लेनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि टीकाकरण में दो महीने से अधिक की देरी होने पर अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और मौतों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। बैंसल ने कहा, ‘यदि ऐसा होता है तो देश में कोरोना की चौथी लहर भी आ सकती है।’ बताते चलें कि दुनियाभर में अभी तक लगभग नौ करोड़ लोगों को मॉडर्ना की वैक्सीन लग चुकी है। फ्रांस में 14 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज और 3.15 करोड़ लोगों को एक डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed