{"_id":"68a768217fe9aa3bfd00e675","slug":"missing-woman-body-found-in-california-forest-her-husband-suspected-to-have-fled-to-peru-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: कैलिफोर्निया के जंगल में मिला 12 अगस्त से लापता महिला का शव, पति के पेरू भागने का शक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: कैलिफोर्निया के जंगल में मिला 12 अगस्त से लापता महिला का शव, पति के पेरू भागने का शक
Fri, 22 Aug 2025 12:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लैंकेस्टर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लैंकेस्टर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:10 AM IST
सार
12 अगस्त से लापता 33 वर्षीय महिला शेयला कैबरेरा का शव दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगल में मिला है। लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, उसके 36 वर्षीय पति जोसिमर को एक बड़ी बस्तु को कपड़े में लपेटकर घसीटते हुए देखा गया था। अधिकारियों को शक है कि वह हत्या करके पेरू भाग गया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगल में एक लापता महिला का शव मिला है। यह महिला 12 अगस्त को लापता हुई थी। अगले ही दिन पुलिस को उसके पति का एक वीडियो मिला, जिसमें वह अपने घर से एक बड़ी वस्तु को कपड़े में लपेटकर घसीटते हुए दिखाई दिया था। इस घर में दंपती अपने तीन छोटे बेटों के साथ रहते थे।
विज्ञापन
लॉस एजेंलिस काउंटी शेरिफ विभाग के अनुसार, लैंकेस्टर निवासी 33 वर्षीय शेयला कैबरेरा के लापता होने की सूचना 12 अगस्त को दी गई थी। बयान में कहा गया है कि अगले ही दिन हत्याकांड के जासूसों ने उसके 36 वर्षीय पति जोसिमर कैबरेरा को घर से एक बड़े कपड़े में लिपटी वस्तु खींचते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: US: 'यूक्रेन सिर्फ बचाव नहीं, अब वार करे', शांति के प्रयासों के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की बदली राय
विज्ञापन
16 अगस्त को कपड़े में लिपटा मिला शेयला का शव
विभाग ने बताया कि 16 अगस्त को, खोजी टीम ने लैंकेस्टर के दक्षिण में एंजेलिस नेशनल फॉरेस्ट में एक तटबंध के नीचे शेयला कैबरेरा का शव मिला, जो कपड़े में लिपटा हुआ था। कोरोनर कार्यालय का कहना है कि अब पोस्टमॉर्टम से मौत की वजह का पता चलेगा।
अधिकारियों को पति के पेरू भागने का शक
अधिकारियों को शक है कि महिला का पति जोसिमर अपने तीन बेटों के साथ पेरू भाग गया है। लेकिन पेरू के विदेश मंत्रालय ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को सोशल मीडिया पर बताया कि उसने बच्चों को मेक्सिको सिटी होते हुए लॉस एंजेलिस वापस भेज दिया है, ताकि वे अपनी मां के परिवार के साथ रह सकें।
पेरू के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद भी कैबरेरा को हिरासत में नहीं लिया
लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ के अधिकारियों का मानना है कि जोसिमर कैबरेरा अभी भी पेरू में है। पेरू की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने लीमा हवाई अड्डे पर कैबरेरा से पूछताछ तो की और बच्चों को अपनी सुरक्षा में ले लिया, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया।
ये भी पढ़ें: UK: ब्रिटेन में भारतीय छात्रों के वीजा घटे, इमिग्रेशन डिटेंशन के मामलों में दोगुने का इजाफा
पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की योजना बना रही शेयला
शेयला कैबरेरा की मां हेल्गा रोसिलो ने पेरू के एक समाचार चैनल को बताया कि उनकी बेटी पति के खिलाफ मानसिक और शारीरिक हिंसा की शिकायत दर्ज कराने की योजना बना रही थी। फिलहाल शेरिफ के जासूस इस मामले को हत्या का मामला मानकर लॉस एंजेलिस काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय को भेजने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि जोसिमर पर हत्या का केस चलाया जा सके। हालांकि डीए कार्यालय का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) तक उन्हें मामला प्राप्त नहीं हुआ था।