फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Missing Chhatrapati Shivaji Maharaj statue found in US scrapyard

USA: कबाड़खाने में मिली छत्रपति शिवाजी महाराज की लापता मूर्ति, एक महीने पहले हुई थी चोरी

Tue, 14 Feb 2023 07:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 14 Feb 2023 07:20 PM IST
सार

ग्वाडालूप रिवर पार्क से 31 जनवरी को इसके चोरी होने की सूचना मिली थी। चोरों ने मूर्ति के घोड़े के खुरों से काट कर इसकी चोरी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कबाड़खाने से मूर्ति को हासिल कर लिया है। पुलिस ने मामले में कबाड़खाने के कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
 

विज्ञापन
Missing Chhatrapati Shivaji Maharaj statue found in US scrapyard
Statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj - फोटो : Twitter/San José Parks & Rec

विस्तार

कैलिफोर्निया के सैन जोस शहर के एक पार्क से चोरी हुई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा एक कबाड़खाने में मिली है। रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। इनमें यह भी बताया गया है कि जिस कबाड़ खाने में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा मिली है, वह अवैध गतिविधियों के लिए जाना जाता है।  यह उत्तरी अमेरिका में मराठा शासक की यह एकमात्र प्रतिमा थी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये मूर्ति 9 फरवरी को एक कबाड़खाने में पाई गई थी। ये कबाड़खाना अवैध गतिविधि के लिए कई बार चर्चाओं में रहा है।  बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा लगभग 200 किलोग्राम की है। यह साल 1999 में प्रतिमा सैन जोस को भारत के शहर पुणे से उपहार के रूप में दी गई थी। 
विज्ञापन


ग्वाडालूप रिवर पार्क से 31 जनवरी को इसके चोरी होने की सूचना मिली थी। चोरों ने मूर्ति के घोड़े के खुरों से काट दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कबाड़खाने से मूर्ति को हासिल कर लिया है। पुलिस ने मामले में कबाड़खाने के कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी होने के बाद विभाग ने ट्वीट में कहा था, यह मील का पत्थर चोरी होने से शहर बहुत दुखी है। हम समाधान ढूंढने क लिए सामुदायिक नेताओं के साथ काम कर रहे हैं और जल्द ही अपडेट प्रदान करेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed