फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Missile Defense System: America concern over India getting S-400 missile defense system from Russia, no decision on action yet

मिसाइल रक्षा प्रणाली: भारत को रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम मिलने पर अमेरिका को 'चिंता', कार्रवाई पर अभी फैसला नहीं

Tue, 16 Nov 2021 03:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 16 Nov 2021 03:59 PM IST
सार

एस-400 रूस की सबसे उन्नत लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है। अमेरिका इसकी खरीदी बिक्री का हमेशा कड़ा विरोध करता है। इसे खरीदने वाले देशों पर वह पाबंदियां भी लगा सकता है। 

विज्ञापन
Missile Defense System: America concern over India getting S-400 missile defense system from Russia, no decision on action yet
S-400 Air Defense System

विस्तार

अमेरिका ने रूस से भारत को सतह से हवा में मार करने वाली एस-400 मिसाइल सुरक्षा प्रणाली की आपूर्ति पर चिंता जताई है। पेंटागन के एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि इस सौदे पर अमेरिका क्या रुख अपनाए और इससे कैसे निपटे, इसे लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


एस-400 रूस की सबसे उन्नत लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है। अमेरिका इसकी खरीदी बिक्री का हमेशा कड़ा विरोध करता है। इसे खरीदने वाले देशों पर वह पाबंदियां भी लगा सकता है। 
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना ने आपूर्ति पर कोई टिप्पणी नहीं की
हालांकि भारतीय वायु सेना द्वारा रूस से इस अत्याधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली की आपूर्ति को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।  रूस के सैन्य-तकनीकी सहयोग (FSMTC) के लिए संघीय सेवा के निदेशक दिमित्री शुगेव ने पिछले हफ्ते स्पुतनिक समाचार एजेंसी को बताया था कि मिसाइलों की डिलीवरी योजना के अनुसार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान (पेंटागन) के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि इस सिस्टम को लेकर हम हमारे रवैये को लेकर भारतीय साझेदार के साथ बहुत स्पष्ट है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किर्बी ने यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि भारत को एस-400 की पहली खेप मिलने पर अमेरिकी रक्षा विभाग किस हद तक चिंतित है?  किर्बी ने कहा कि अमेरिका को अभी यह तय करना है कि वह भारत व रूस के बीच इस लेनदेन से कैसे निपटे।   


उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हम इस सिस्टम को लेकर चिंतित हैं, लेकिन मेरे पास मीडिया के लिए कोई अपडेट नहीं है। पिछले माह अमेरिकी विदेश उप मंत्री वेंडी शर्मन भारत आईं थी, तब उन्होंने कहा था कि एस-400 सिस्टम के इस्तेमाल का किसी भी देश का फैसला खतरनाक है और किसी के सुरक्षा हित में नहीं है। 

माना जा रहा है कि भारत को इस रूसी मिसाइल सिस्टम के कुछ हिस्सों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और इसके सभी प्रमुख हिस्से भारत पहुंचने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed