फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Miss South Africa finalist Chidimma Adetshina South African Citizenship Nationality Dispute news in hindi

South Africa: मिस साउथ अफ्रीका फाइनलिस्ट की नागरिकता पर बवाल, गृह मंत्रालय वापस लेगा आईडी से जुड़े कागजात

Fri, 01 Nov 2024 08:56 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 01 Nov 2024 08:56 AM IST
सार

अपनी मां की नागरिकता छिपाने के आरोप के कारण अदेत्शिना की दक्षिण अफ्रीकी नागरिकता की वैधता पर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस मामले के कारण उन्हें मिस साउथ अफ्रीका प्रतियोगिता से भी बाहर होना पड़ा।

विज्ञापन
Miss South Africa finalist Chidimma Adetshina South African Citizenship Nationality Dispute news in hindi
अदेत्शिना - फोटो : Instagram/ Chidimma Adetshina

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका की ब्यूटी क्वीन चिडिम्मा अदेत्शिना इन दिनों नागरिकता की समस्या से जूझ रही हैं। मिस साउथ अफ्रीका फाइनलिस्ट के तौर पर मशहूर होने वाली 23 वर्षीय लॉ की छात्रा अपनी राष्ट्रीयता के कारण जांच के दायरे में हैं। दरअसल, उनके पूर्वज नाइजीरिया और मोजाम्बिक से ताल्लुक रखते हैं, जिस कारण दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनकी पात्रता पर चिंता व्यक्त की गई। अपनी मां की पहचान छिपाने के आरोप के कारण अब अदेत्शिना की दक्षिण अफ्रीकी नागरिकता की वैधता पर सवाल खड़े हो गए। गृह मंत्रालय ने उनसे आईडी से जुड़े कागजात वापस लेने के आदेश दिए।
विज्ञापन


नागरिकता की वैधता पर बढ़ी चिंता
अपनी मां की नागरिकता छिपाने के आरोप के कारण अदेत्शिना की दक्षिण अफ्रीकी नागरिकता की वैधता पर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस मामले के कारण उन्हें मिस साउथ अफ्रीका प्रतियोगिता से भी बाहर होना पड़ा। मीडिया के अनुसार, गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।  मिस साउथ अफ्रीका फाइनलिस्ट बनने के बाद ही उन्हे आलोचना का सामना करना पड़ा। लोग उनकी पात्रता पर सवाल उठा रहे थे, क्योंकि उनकी मां मोजाम्बिकन हैं और उनके पिता नाइजीरियाई हैं।
विज्ञापन


मिस यूनिवर्स में नाइजीरिया का प्रतिनिधित्व करने का मिला था निमंत्रण
विवाद के बाद दक्षिण अफ्रीका में एक नई बहस शुरू हो गई थी। इसके बाद अदेत्शिना ने कहा कि उन्हें इन सब से उबरने के लिए थैरेपी की जरूरत है। अदेत्शिना ने इस मामले पर मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें इन सब से उभरने के लिए थेरेपी की जरूरत है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक संसदीय समिति को उसके आईडी कागजात वापस लेने का निर्देश दिया। विभाग के शीर्ष सिविल सेवल टॉमी मखोडे ने बताया कि अदेत्शिना की मां ने अपने दस्तावेज रद्द कर दिए होंगे, क्योंकि दोनों सोमवार को कारण बताने में विफल रहे। अदेत्शिना पिछले दो दशकों से नाइजीरिया में नहीं रह रही है। उन्हें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए नाइजीरिया का प्रतिनिधित्व करने का निमंत्रण मिला था, जो बाद में उनके लिए मुसीबत बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed