{"_id":"677d217716d25c27bb0b89ea","slug":"minor-girls-burn-father-to-death-in-pakistan-punjab-province-latest-news-updates-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने की सजा; बाइक से पेट्रोल निकालकर पिता पर डाला, फिर किया आग से हवाले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने की सजा; बाइक से पेट्रोल निकालकर पिता पर डाला, फिर किया आग से हवाले
Tue, 07 Jan 2025 06:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 07 Jan 2025 06:13 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को जब अकबर सो रहा था, तब उसकी 12 और 15 वर्षीय बेटियों ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। वह गंभीर रूप से जल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो नाबालिग लड़कियों ने अपने पिता को कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोप में जलाकर मार डाला। घटना सोमवार को लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला के मुगल चौक में हुई। पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय अली अकबर ने तीन शादियां की थीं और उनसे उसके 10 बच्चे थे। अकबर की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी दो पत्नियां और बच्चे किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को जब अकबर सो रहा था, तब उसकी 12 और 15 वर्षीय बेटियों ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। वह गंभीर रूप से जल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया और पुलिस को दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि उनके पिता उनका यौन उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम दोनों ने अपने पिता को यौन उत्पीड़न के लिए मारने की योजना बनाई थी। हमने उनकी (बाइक) से पेट्रोल लिया और उन्हें आग लगाने से पहले उन पर छिड़का। पुलिस ने यह भी कहा कि वे हत्या का मामला दर्ज करने से पहले मृतक की दो पत्नियों के बयान दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन