फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Minor daughters of drowned Indian-American couple to soon fly to India

USA: बर्फ से जमी झील में गिरने से हुई थी भारतीय-अमेरिकी दंपती की मौत, अब नाबालिग बेटियों को लाया जाएगा भारत

Thu, 29 Dec 2022 03:14 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 29 Dec 2022 03:14 PM IST
सार

पुलिस कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तीनों पीड़ित एरिजोना के चैंडलर के रहने वाले थे और मूलतः भारत से थे। बयान के मुताबिक, जब यह घटना हुई तो सबस्टेशन पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना मिली। इसके बाद लगभग तुरंत ही राहत-बचाव दल ने झील में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं।

विज्ञापन
Minor daughters of drowned Indian-American couple to soon fly to India
एरिजोना में तीन भारतवंशियों की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में डूबे एक भारतीय-अमेरिकी दंपति की दो नाबालिग बेटियों को एक पारिवारिक मित्र को सौंप दिया गया है और वह जल्द ही अपने दादा-दादी के पास भारत आ जाएंगी। बता दें कि बीते सोमवार को अमेरिका के एरोजिना में बर्फ से जमी झील में गिरने से तीन भारतवंशी की मौत हो गई थी। तीनों मृतक में एक दंपती भी थे। दंपती के 7 और 12 वर्ष की आयु की लड़कियों को एरिजोना बाल सुरक्षा विभाग की हिरासत में रखा गया था, जब उनके पिता नारायण मुड्डाना (49) , मां हरिता मुड्डाना, उनके परिवार के मित्र 47 वर्षीय गोकुल मेदिसेटी के साथ बर्फ से जमी झील में डूब गए थे। 

विज्ञापन


कैसे घटी घटना
पुलिस कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तीनों पीड़ित एरिजोना के चैंडलर के रहने वाले थे और मूलतः भारत से थे। बयान के मुताबिक, जब यह घटना हुई तो सबस्टेशन पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना मिली। इसके बाद लगभग तुरंत ही राहत-बचाव दल ने झील में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं। पुलिस के मुताबिक, बचावकर्मियों ने लंबी खोज के बाद तीनों ही लोगों को मंगलवार दोपहर को निकाल लिया। इनमें से दो- नारायण मुद्दाना (49) और गोकुल मेदिसेटी (47) की मौत हो चुकी थी। वहीं, एक महिला हरिता मुद्दाना को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। राहत-बचाव कर्मियों ने उसकी जान बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन भयानक ठंड से मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


अमेरिका और कनाडा में भीषण ठंड
गौरतलब है कि अमेरिका और कनाडा में इस वक्त भीषण ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे है। आलम यह है कि कुछ जगह पर बॉम्ब साइक्लोन की स्थिति पैदा हो गई है, जिसकी वजह से राज्यों में बर्फीली हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है। इस स्थिति में अब तक सिर्फ अमेरिका में ही 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed