{"_id":"607735148ebc3e8ccb020571","slug":"minneapolis-police-chief-and-officer-who-fatally-shot-black-man-in-us-both-resign-amid-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: अश्वेत को गोली मारने वाली अफसर समेत पुलिस प्रमुख का इस्तीफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: अश्वेत को गोली मारने वाली अफसर समेत पुलिस प्रमुख का इस्तीफा
Thu, 15 Apr 2021 12:01 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, ब्रुकलिन सेंटर
एजेंसी, ब्रुकलिन सेंटर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:01 AM IST
सार
- उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रमुख टिम गैनन और अधिकारी किम कॉटर ने पद छोड़ा
विज्ञापन
डॉन्टे राइट के समर्थन में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : Twitter@daviss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मिनियापोलिस में यातायात रोकने के दौरान एक अश्वेत को गोली मारने वाली श्वेत पुलिस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही शहर के पुलिस प्रमुख ने भी इस्तीफा दे दिया। मेयर ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि इन कदमों से अश्वेत समुदाय को सांत्वना मिलेगी और दो रात से जारी विरोध-प्रदर्शन के बाद सुलह का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
हालांकि ब्रुकलिन सेंटर के पुलिस मुख्यालय पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी एक बार फिर एकत्र हुए जहां किसी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस और नेशनल गार्ड्स के सैनिक तैनात थे। मुख्यालय पर अब कंक्रीट के अवरोधक और धातु की बाढ़ लगा दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने एक अवरोधक पर काले पेंट से ‘मर्डरापोलिस’ लिख दिया और नारे लगाए। पुलिस द्वारा भीड़ को तितर-बितर करने का आदेश देने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए। पुलिस ने मीडिया को भी जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रुकलिन सेंटर में दो दिन पहले 20 वर्षीय डॉन्टे राइट की मौत हो गई थी जिसके बाद पुलिस अधिकारी किम पॉटर और पुलिस प्रमुख टिम गैनन ने इस्तीफा दे दिया। यह घटना मिनियापोलिस इलाके में हुई जहां जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए अधिकारी पर चल रहे मुकदमे को लेकर पहले से ही काफी तनाव है।
विज्ञापन