{"_id":"5ece2f2faf25760b94701e7a","slug":"minister-accused-of-forcibly-demolishing-houses-of-christians-and-hindus-in-bahawalpur-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के मंत्री पर आरोप, बहावलपुर में ईसाइयों और हिंदुओं के तोड़े घर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के मंत्री पर आरोप, बहावलपुर में ईसाइयों और हिंदुओं के तोड़े घर
Wed, 27 May 2020 02:56 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 27 May 2020 02:56 PM IST
सार
- बहावलपुर जिले में गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों पर अत्याचार
- पाकिस्तान के मंत्री पर ईसाइयों और हिंदुओं के घरों को तोड़ने का आरोप
- केंद्रीय मंत्री तारिक बशीर चीमा पर लगा आरोप
विज्ञापन
पाकिस्तान के बहावलपुर में ईसाइयों और हिंदुओं के तोड़े घर
- फोटो : social media
विस्तार
20 मई को पाकिस्तान के बहावलपुर जिले के यजमान शहर गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों पर अत्याचार का मामला सामने आया है। बहावलपुर जिले में जबरन जमीन को हड़पने और हिंदुओं और ईसाइयों के घर तोड़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस घटना के पीछे पाकिस्तान के हाउसिंग और निर्माण कार्यों के मंत्री तारिक बशीर चीमा को आरोपी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उसके लोगों ने कोरोना वायरस के संकट के बीच लोगों को मारा है और उनके मकान नष्ट कर दिए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में जो औरत धरने पर बैठी नजर आ रही है, उसने बताया कि वो लोग बिना छतों के घरों में रहने का मजबूर हैं और खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं है। महिला ने बताया कि वे लोग कोरोना वायरस से नहीं बल्कि भूख और बिना घर के मर जाएंगे।
विज्ञापन
20 साल से ये लोग यहीं पर रह रहे थे और अचानक से अब कहा जा रहा है कि वो यहां गैर कानूनी तरीके से रह रहे हैं। इनके घरों को तोड़ दिया गया है और ये लोग अपने घर के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
Houses of Hindus & Christians demolished, people beaten by gangs of Federal Minister, Tariq Bashir Cheema, who want to grab their properties in Yazman, Bahawalpur, Punjab-Pakistan on 20-5-2020. Families on road have nothing to eat, if not die by corona will surely die with hunger pic.twitter.com/hSCHspwYOI
— Rahat Austin (@johnaustin47) May 22, 2020