{"_id":"66fffe96cdf772c289087296","slug":"mingma-g-becomes-first-nepali-climber-to-scale-14-peaks-above-8-000-m-without-supplemental-oxygen-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन के 14 चोटियों को किया फतह, नेपाली पर्वतारोही मिंगमा ने रचा इतिहास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन के 14 चोटियों को किया फतह, नेपाली पर्वतारोही मिंगमा ने रचा इतिहास
Fri, 04 Oct 2024 08:11 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 04 Oct 2024 08:11 PM IST
सार
Nepal: नेपाल के जानेमाले पर्वतारोही मिंगमा जी.शेरपा ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए 8,000 मीटर से ऊंची सभी 14 चोटियों को बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन के फतह किया। मिंगमा ने तिब्बत में स्थित शिशापांगमा (8,028 मीटर) के शिखर पर दोपहर करीब 4 बजकर 6 मिनट पर पहुंचे।
विज्ञापन
मिंगमा जी शेरपा
- फोटो : फेसबुक/मिंगमा जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के जानेमाले पर्वतारोही मिंगमा जी.शेरपा ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए 8,000 मीटर से ऊंची सभी 14 चोटियों को बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन के फतह किया। मिंगमा ने तिब्बत में स्थित शिशापांगमा (8,028 मीटर) के शिखर पर दोपहर करीब 4 बजकर 6 मिनट पर पहुंचे। वह पहले ऐसे पर्वतारोही बने हैं, जिन्होंने बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन के 14 चोटियों पर चढ़ाई की। यह जानकारी इमेजिन नेपाल ट्रेक्स के निदेशक दावा शेरपा ने दी, जिन्होंने इस अभियान का आयोजन किया था।
विज्ञापन
दावा शेरपा ने कहा, "मिंगमा (38 वर्षीय) इमेजिन नेपाल ट्रेक्स की 11 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करते हुए 4:06 स्पेनिश मार्ग से शिखर पर पहुंचे। एडुर्ने पासाबान ने 2006 में यह मार्ग अपनाया था।" मिंगमा ने 2022 में माउंट एवरेस्ट, माउंट धौलागिरी और माउंट कंचनजंगा पर बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन के चढ़ाई की थी। उन्होंने 2021 में मनास्लू, 2019 में गैशरब्रम-द्वितीय, 2018 में ल्होत्से और ब्रॉड पीक, 2017 में के2, मकालू और नंगा पर्वत और 2016 में गैशरब्रम-प्रथम और 2015 में अन्नपूर्णा पर भी बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन के चढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिंगमा का जन्म पूर्वी नेपाल के डोलखा जिले के रोल्वालिंग ग्रामीण नगर पालिका में हुआ था। वह इमेजिन नेपाल ट्रेक्स के प्रबंधन निदेशक हैं, जो पर्वतारोहण और ट्रेकिंग सेवाओं का आयोजन और संचालन करती है। 2017 से 2024 तक अपने करियर में मिंगमा की उपलब्धियों में एवरेस्ट (उत्तर और दक्षिण दोनों ओर से), के2 की पांच चढ़ाई, अन्नपूर्णा-प्रथम, धौलागिरी, मकालू, कंचनजंगा और मनास्लू पर सात बार चढ़ाई शामिल है।