फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Millions of people wandering in search of food and water Israel Hamas War

Hamas War: भोजन-पानी की तलाश में दर-दर भटक रहे लाखों लोग, दवाई के लिए तड़प रहे रोगी और घायल

Tue, 17 Oct 2023 06:20 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलेम Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 17 Oct 2023 06:20 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, गाजा का एकमात्र बिजली संयंत्र ईंधन की कमी के कारण पूरी तरह से बंद हो गया है। अस्पतालों में जनरेटर का ईंधन भी खत्म होने को है। खान यूनिस में नासिर अस्पताल का आईसीयू घायलों से भरा हैं, यहां ज्यादातर 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं।

विज्ञापन
Millions of people wandering in search of food and water Israel Hamas War
Israel Hamas War - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली सेना के गाजा पर जमीनी हमले से ठीक पहले उत्तर व दक्षिणी क्षेत्र चारों तरफ से घिर चुके फलस्तीनी सोमवार को गंभीर मानवीय संकट में फंस गए हैं। शरण की तलाश और भोजन-पानी की कमी के चलते उन्होंने दक्षिणी क्षेत्र स्थित अस्पतालों व स्कूलों में भीड़ बढ़ा दी है। इससे पहले करीब 10 लाख लोग पहले ही अपने घरों को छोड़ चुके हैं। गाजा और मिस्र के बीच राफा सीमा पर आबादी बहुत ज्यादा है लेकिन न तो दवाएं हैं और न ही भोजन या पानी।
विज्ञापन


हालात यह हैं कि इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समूहों से आई मदद के लिए कई ट्रक भी प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। जबकि मध्यस्थों का दबाव युद्धविराम पर है, ताकि लोगों को राहत सामग्री भेजी जा सके। गाजा का मिस्र से यह एकमात्र संपर्क मार्ग, इस्राइली हवाई हमलों के कारण लगभग एक सप्ताह पहले बंद कर दिया गया था। मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी ने कहा कि इस्राइल से स्थिति सुधारने के लिए सीमा खोलने की अपील की लेकिन इस्राइली सरकार ने टिप्पणी का कोई जवाब नहीं दिया। यहां पहुंचे फलस्तीनी प्रति दिन 1 लीटर (1 क्वार्ट) से भी कम पानी पर रह रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पतालों ने चेतावनी दी है कि वे ढहने के कगार पर हैं। वेंटिलेटर और इनक्यूबेटर को बिजली देने वाले जनरेटर में सिर्फ एक दिन का ईंधन है और दवाओं की आपूर्ति लगभग खत्म हो गई है। इस्राइली हवाई हमलों ने पूरे पड़ोस को तबाह कर दिया है और अब जमीनी हमले कभी भी शुरू हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों ने गाजा पट्टी के हालात काबू से बाहर बताए हैं। यूएन ने भी चेताया है कि गाजा के अस्पतालों में 24 घंटों में जनरेटर ईंधन खत्म हो जाएगा। इससे हजारों मरीजों पर संकट आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में कई वेंटिलेटर पर, हालात भयावह
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, गाजा का एकमात्र बिजली संयंत्र ईंधन की कमी के कारण पूरी तरह से बंद हो गया है। अस्पतालों में जनरेटर का ईंधन भी खत्म होने को है। खान यूनिस में नासिर अस्पताल का आईसीयू घायलों से भरा हैं, यहां ज्यादातर 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं। डॉ. मोहम्मद कंदील ने कहा, 35 मरीज वेंटिलेटर पर हैं व अन्य 60 डायलिसिस पर। ईंधन खत्म हुआ तो इनकी मौत तय है। उत्तरी गाजा पट्टी के कमाल अलवान अस्पताल में डॉ. हुसाम अबू सफिया ने कहा, इस्राइली आदेश के बावजूद अस्पताल खाली नहीं किया गया क्योंकि मरीजों को कहीं जाने योग्य नहीं थे। यहां सात नवजात शिशु वेंटिलेटर पर हैं। यहां मरीज कटे हुए अंगों, गंभीर चोट की हालत में आ रहे हैं।

युद्ध में मारे गए चार हजार से अिधक लोग
युद्ध में दोनों पक्षों के 4,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इनमें इस्राइल के 1,400 और फलस्तीन के 2,700 से अधिक लोग शामिल हैं।

आतंकियों की सुरंगें निशाने पर
इस्राइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियर हगारी ने कहा, हमास के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। उत्तरी गाजा पट्टी में जमीनी हमले के लिए तैयार इस्राइली सेना भारी बमबारी कर रही है। सोमवार को उसने गाजा पट्टी के अल कुदस अस्पताल के आसपास बम गिराए। इस्राइल का कहना है, हमास आतंकी नागरिक बस्तियों में बनाई गई सुरंगों में छिपे हैं। हमारे निशाने पर हमास की सुरंगें ही हैं। हम हमास के सैन्य ढांचे को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहते हैं।


पीएम नेतन्याहू ने ईरान और हिज्बुल्ला को फिर चेताया
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फिर ईरान और हिज्बुल्ला को चेतावनी दी है। लेबनान की तरफ से हो रहे हमले को देखते हुए नेतन्याहू ने चेतावनी देते कहा, हमास को हराने के लिए दुनिया को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने हमास की तुलना नाजियों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed