{"_id":"5f94b54b8ebc3e9bb2207795","slug":"militants-enter-school-and-kill-four-students-in-cameroon-suspected-separatist-organizations","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरून में आतंकियों ने स्कूल में घुसकर चार छात्र मारे, अलगाववादी संगठनों पर शक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कैमरून में आतंकियों ने स्कूल में घुसकर चार छात्र मारे, अलगाववादी संगठनों पर शक
Sun, 25 Oct 2020 04:44 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डाऊला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डाऊला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 25 Oct 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने शनिवार सुबह कैमरून के एक निजी स्कूल में घुसकर फायरिंग करते हुए कम से कम चार छात्रों को मार दिया और दर्जनों को घायल कर दिया। एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आतंकियों ने मदर फ्रांसिस्का मेमोरियल कॉलेज पर हमला क्यों किया?
विज्ञापन
कुम्बा समुदाय के डिप्टी परफेक्ट अली अनाऊगो ने हमले के पीछे उन अलगाववादी संगठनों का हाथ होने का आरोप लगाया है, जो पश्चिमी कैमरून में सेना के साथ लड़ रहे हैं। ये अलगाववादी लगातार स्कूलों या छात्रों को निशाना बनाते रहते हैं।
विज्ञापन
अनाऊगो ने कहा, छह छात्रों को बेहद करीब से गोली मारी गई, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारी ने शपथ ली कि इस घटना के साजिशकर्ता पकड़े या मारे जाएंगे और स्कूल के आसपास रहने वालों के भी खिलाफ हस्तक्षेप नहीं करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। अनाऊगो ने यह भी कहा कि यह स्कूल अवैध रूप से चल रहा था, वरना अधिकारियों ने इस स्कूल की सुरक्षा के लिए उपाय अवश्य किए होते।
विज्ञापन