फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mikey Hothi becomes first Sikh city mayor in California

Mikey Hothi: मिकी होथी बने कैलिफोर्निया की लोदी सिटी के पहले सिख मेयर, जानें सब कुछ

Sun, 25 Dec 2022 12:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 25 Dec 2022 12:20 PM IST
सार

लोदी सिटी के इतिहास में पहली बार कोई सिख शीर्ष पद के लिए निर्वाचित हुआ है। होथी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वे लोदी शहर के 117वें मेयर के रूप में शपथ ग्रहण कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Mikey Hothi becomes first Sikh city mayor in California
मिकी होथी बने कैलिफोर्निया की लोदी सिटी के सिख मेयर - फोटो : twitter

विस्तार

अमेरिका में भारतवंशी छाए हुए हैं। विभिन्न कंपनियों व विभागों के बाद अब कैलिफोर्निया की लोदी सिटी के मेयर पद पर भी भारतवंशी चुना गया है। भारतीय मूल के माता-पिता के पुत्र मिकी होथी उत्तरी कैलिफोर्निया प्रांत के लोदी सिटी के सर्वसम्मति से महापौर चुने गए हैं। 

विज्ञापन

लोदी सिटी के इतिहास में पहली बार कोई सिख शीर्ष पद के लिए निर्वाचित हुआ है। होथी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वे लोदी शहर के 117वें मेयर के रूप में शपथ ग्रहण कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय समाचार पत्र 'द लोदी न्यूज-सेंटिनल' ने बताया कि आर्मस्ट्रांग रोड पर गुरुद्वारे की स्थापना में उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान था।
विज्ञापन

2008 में टोके हाई स्कूल से स्नातक होथी ने कहा कि शहर का मेयर बनना बड़ी चुनौती थी, खासकर 9/11 हमले के बाद, जब कई मुसलमानों और सिखों ने अमेरिका में उत्पीड़न का अनुभव किया। होथी के माता-पिता भारत के पंजाब प्रांत के हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार लोदी शहर में फला-फूला। वे कई व्यवसाय के मालिक और उद्यमी बने जो आज भी सफल कंपनियों का प्रबंधन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होथी पहले मेयर मार्क चांडलर के अधीन डिप्टी मेयर के रूप में कार्यरत थे। होथी दो साल के लिए मेयर चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई लोदी शहर आया क्योंकि उन्हें अहसास हुआ कि यह सुरक्षित और पारिवारिक शहर है। मिकी होथी पहली बार 2020 में लोदी नगर परिषद के लिए चुने गए थे। लोदी सिटी की आबादी 67,021 है। यह कैलिफोर्निया के सैन जोकिन काउंटी में स्थित है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed