फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mike Pompeo to bring betterment in India-America relations

भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंध और बेहतर बनाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो

Tue, 11 Jun 2019 04:43 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 11 Jun 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Mike Pompeo to bring betterment in India-America relations
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि नई दिल्ली की उनकी आगामी यात्रा के दौरान उनका ध्यान भारत के साथ अमेरिका के बेहद महत्वपूर्ण संबंधों को गति देने पर रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘मुक्त और खुले’ हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा लक्ष्य की रणनीति में भारत की अहम भूमिका है। इस क्षेत्र में चीन अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहता है। 

विज्ञापन


विदेश विभाग की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने सोमवार को कहा कि पोम्पिओ 24 जून को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पोम्पिओ 24 जून से हिंद-प्रशांत क्षेत्र की करीब सप्ताह भर की यात्रा के दौरान सबसे पहले नई दिल्ली और सबसे अंत में दक्षिण कोरिया जाएंगे। इस दौरान वह श्रीलंका और जापान की यात्रा भी करेंगे। यात्रा शुरू करने से पहले वह 12 जून को ‘इंडिया आइडियाज समिट ऑफ अमेरिका-इंडिया बिजनेस काउंसिल’ को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


ओर्टागस ने संवाददाताओं को बताया कि पोम्पिओ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में 24 जून से 30 जून तक यात्रा करेंगे। इस यात्रा का मकसद मुक्त हिंद प्रशांत के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रमुख देशों के साथ अमेरिका के संबंध गहरे करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘विदेश मंत्री का पहला पड़ाव भारत की राजधानी नई दिल्ली होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव में हाल में मिली जीत से उन्हें एक अच्छा अवसर मिला है कि वह भारत संबंधी अपनी मजबूत एवं समृद्ध योजना को लागू कर सकें। भारत वैश्विक मंच पर अहम भूमिका निभाता है।’ 

वहीं, पोम्पिओ ने भारत और अमेरिका के संबंधों को बहुत अहम बताते हुए सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में कहा, ‘यात्रा की तैयारी करने के लिए मैं प्रमुख भारतीय कारोबारियों के समूह से बातचीत करूंगा। मेरी यात्रा दो सप्ताह में शुरू होगी और इस दौरान मैं भारत जाऊंगा। यह राष्ट्रपति ट्रंप की हिंद प्रशांत में रणनीति का अहम हिस्सा है।’ 


बता दें कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन द्वारा सैन्य ताकत बढ़ाने के बीच भारत, अमेरिका और दुनिया की अन्य ताकतें मुक्त और खुले भारत-प्रशांत क्षेत्र की बात करती हैं । हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन अपनी सैन्य मौजूदगी का विस्तार करने के प्रयास कर रहा है। चीन तकरीबन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। वियतनाम, फिलीपीन, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी अपना दावा जताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed