फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   mike pompeo alleges china of rouge attitude with neighbours says chinese troops increasing tension on border

चीनी फौजें भारतीय सीमा पर बढ़ा रहीं तनाव, सीसीपी अपना रही दुष्ट रवैया: अमेरिका

Sat, 20 Jun 2020 11:15 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 20 Jun 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
mike pompeo alleges china of rouge attitude with neighbours says chinese troops increasing tension on border
माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)

अमेरिका ने एक बार फिर चीन पर निशाना साधा है। विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) अपने पड़ोस में दुष्ट रवैया अपना रही है। वह अमेरिका और यूरोप में साइबर अभियान के जरिए गलत प्रचार कर रही है ताकि यहां की सरकारों को कमजोर किया जा सके। उन्होंने कहा कि सीसीपी विकासशील देशों को कर्ज और निर्भरता के बोझ तले दबाना चाहती है। 

विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि चीनी फौजें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के साथ सीमा पर तनाव बढ़ाने में जुटी हुई हैं। वह दक्षिण चीन सागर में गलत तरीके से अपना क्षेत्र बढ़ा रही हैं। कोरोना वायरस को लेकर चीन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उसने वायरस के बारे में झूठ बोला। इसे दुनिया के बाकी हिस्सों में फैलने दिया। अपनी साजिश को छिपाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर दवाब डाला।
विज्ञापन



हमारी नरमी का उठाया फायदा
माइक पोम्पियो ने शुक्रवार को कोपेनहेगन डेमोक्रेसी समिट 2020 में ‘यूरोप और चीन की चुनौतियां’ विषय को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों को सालों तक यह उम्मीद रही है कि वे चीन की कम्युनिस्ट सोच में बदलाव लाकर वहां के लोगों के जीवन में सुधार ला सकते हैं, लेकिन सीसीपी हमसे अच्छे संबंधों का दिखावा करके हमारी नरमी का फायदा उठाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-अमेरिका ने हांगकांग से वापस लिया वैश्विक ट्रेड हब का विशेष दर्जा, चीन पर पड़ेगा बुरा असर


दुनिया में आजादी और तरक्की को खत्म करना चाहता है चीन
पोम्पियो ने कहा कि सीसीपी नाटो जैसे संस्थानों के जरिए दुनिया में बरकरार आजादी और उससे आई तरक्की को खत्म करना चाहती है। वह केवल चीन को फायदा पहुंचाने वाले नियम-कायदों को अपनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सीसीपी ने संयुक्त राष्ट्र में दर्ज संधि को तोड़ते हुए हांगकांग की आजादी को खत्म करने का फैसला लिया है।

उइगुर मुस्लिमों पर करता है अत्याचार
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि चीन हांगकांग मामले में जो कर रहा है वो केवल एक उदाहरण है। वह कई अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन कर चुका है। वह मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हुए उइगुर मुस्लिमों पर अत्याचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed