फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mike Johnson elected US House of Representatives Speaker got full support of Donald Trump

US: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के फिर अध्यक्ष चुने गए माइक जॉनसन, डोनाल्ड ट्रंप का मिला पूर्ण समर्थन

Sat, 04 Jan 2025 03:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 03:40 AM IST
सार

रिपब्लिकन माइक जॉनसन को शुक्रवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है। उन्हें ट्रप का महत्वपूर्ण समर्थन मिला, जिससे 2025 के सत्र की शुरुआत में आए गतिरोध का अंत हो गया। 

विज्ञापन
Mike Johnson elected US House of Representatives Speaker got full support of Donald Trump
माइक जॉनसन - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। वह 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इससे पहले, ट्रंप अपने नए कार्यकाल के लिए नियुक्तियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में, रिपब्लिकन माइक जॉनसन को शुक्रवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है। उन्हें ट्रप का महत्वपूर्ण समर्थन मिला, जिससे 2025 के सत्र की शुरुआत में आए गतिरोध का अंत हो गया। 

विज्ञापन


बता दें कि जॉनसन ने कानून पारित करने के लिए डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम किया, जिससे कुछ रिपब्लिकन नाराज हो गए थे। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए तनावपूर्ण बातचीत करनी पड़ी, जिसमें कई रिपब्लिकन ने उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


तीन रिपब्लिकन ने जॉनसन का नहीं किया समर्थन
2023-25 के सत्र में, लुइसियाना के सांसद माइक जॉनसन को खर्चों को लेकर काफी गुस्से का सामना करना पड़ा। कुछ कट्टरपंथी सदस्यों ने उन पर घाटे को लेकर नरम होने का आरोप लगाया। मतदान के समय, केवल तीन रिपब्लिकन ने उनका समर्थन नहीं किया, जबकि सभी 215 डेमोक्रेट्स ने अपने नेता हकीम जेफ्रीज का समर्थन किया। हालांकि जॉनसन ने अपनी स्पीकरशिप के लिए दो लोगों को अपना रुख बदलने के लिए मना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमित रहा जॉनसन का विरोध
केंटकी के रूढ़िवादी कट्टरपंथी थॉमस मैसी के अलावा, जॉनसन का विरोध ज्यादातर सीमित ही रहा। उन्होंने पूरे सप्ताह उन लोगों के साथ बातचीत की, जिन्होंने उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया। 

जॉनसन ने मतदान से पहले आलोचकों को किया आश्वस्त
मतदान से पहले, जॉनसन ने अपने आलोचकों को आश्वस्त करने के लिए कहा कि वह 'संघीय सरकार के आकार और दायरे को कम करने, नौकरशाही को जिम्मेदार ठहराने, और अमेरिका को बेहतर वित्तीय स्थिति में लाने' के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने भी उन्हें 100% समर्थन देने की बात कही और शुभकामनाएं दीं। 


ट्रंप का समर्थन नहीं मिलता तो हार सकते थे जॉनसन
जॉनसन की हार ट्रंप के लिए एक और शर्मिंदगी होती, खासकर जब सदन के रिपब्लिकन उनकी प्रभावशीलता पर सवाल उठा रहे थे। अगर जॉनसन को ट्रम्प का समर्थन नहीं मिलता, तो उनकी स्थिति कमजोर हो सकती थी, क्योंकि कुछ उदारवादी रिपब्लिकन अन्य विकल्पों पर विचार करने लगते।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed