{"_id":"6aec3d9ad4486ca8bf0ddd30","slug":"midterm-elections-amish-shah-wins-a-seat-previously-held-by-the-republican-party-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यावधि चुनाव: रिपब्लिकन पार्टी के कब्जे वाली सीट पर अमीश शाह ने दर्ज की जीत, हजारों घरों तक जाकर मांगे वोट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मध्यावधि चुनाव: रिपब्लिकन पार्टी के कब्जे वाली सीट पर अमीश शाह ने दर्ज की जीत, हजारों घरों तक जाकर मांगे वोट
Thu, 05 Nov 2026 02:06 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन।
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:06 PM IST
सार
भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक अमीश शाह ने एरिजोना के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार और ट्रंप समर्थित जे फीली को हराया। 48 वर्षीय शाह एरिजोना का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और अमेरिकी कांग्रेस पहुंचने वाले छठे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।
विज्ञापन
भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक अमीश शाह
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक अमीश शाह ने इतिहास रच दिया है। वे इस समुदाय के पहले व्यक्ति बन गए हैं जो कांग्रेस में एरिजोना का प्रतिनिधित्व करेंगे। 48 वर्षीय शाह ने बुधवार को एरिजोना के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (अमेरिकी प्रतिनिधि सभा) का चुनाव जीत लिया।
शाह ने क्या लिखा?
बुधवार को एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में शाह ने कहा, 'एरिजोना, आपका अगला कांग्रेस सदस्य (कांग्रेसमैन) बनना मेरे लिए जीवन भर का सम्मान है।' शाह अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुने जाने वाले छठे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।
शाह कितने बार सदस्य चुने गए?
एरिजोना हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के तीन बार सदस्य रह चुके शाह ने रिपब्लिकन उम्मीदवार जे फीली को हराया। फीली नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के पूर्व खिलाड़ी हैं और उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त था।
विज्ञापन
शाह और फीली के बीच कड़ा मुकाबला था। डेमोक्रेट उम्मीदवार शाह को 52.49 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 45.45 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। 'डिसीजन डेस्क एचक्यू' ने बुधवार रात 8:39 बजे (EST) इस चुनाव परिणाम की घोषणा की।
जे फीली को लेकर क्या बोले शाह
शाह ने कहा, 'सार्वजनिक पद के लिए चुनाव लड़ना आसान नहीं होता है। मैं इस कड़े मुकाबले के लिए जे फीली की तारीफ करता हूं।' उन्होंने कहा, 'इस जिले के हर मतदाता से मेरा वादा है कि मैं आप सभी का प्रतिनिधि बनूंगा, चाहे आपने मुझे वोट दिया हो या नहीं।'
उन्होंने आगे कहा, 'आइए, राजनीतिक कटुता को खत्म करें और खर्चों को कम करने, स्वास्थ्य सेवा कवरेज का विस्तार करने, जल संकट को सुलझाने और अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की दिशा में काम करें।' उन्होंने जोर देकर कहा, 'अब काम में जुट जाने का समय आ गया है।'
शाह ने 2018, 2020 और 2022 में एरिजोना स्टेट हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए लगातार तीन चुनाव जीते। उन्होंने एरिज़ोना के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस का चुनाव लड़ा; यह पूरे देश में डेमोक्रेट्स के लिए जीत हासिल करने के सबसे बेहतरीन मौकों में से एक था। शाह ने इतिहास रच दिया, क्योंकि वे कांग्रेस में एरिजोना का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए। फीली को हराकर, शाह ने रिपब्लिकन पार्टी के कब्जे वाली एक सीट अपने नाम कर ली।
इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट ने जीत पर क्या कहा?
'इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट' ने एरिजोना के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में शाह की जीत पर उन्हें बधाई दी। 'इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट' ने कहा कि शाह 2019 में पहली बार एरिज़ोना हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुने जाने के बाद से ही एरिज़ोना के लोगों के लिए एक मजबूत समर्थक रहे हैं। अब, वे कामकाजी परिवारों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए वाशिंगटन, डीसी जाएंगे।
'इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट' के कार्यकारी निदेशक चिंतन पटेल ने कहा कि शाह ने लोगों से एक-एक करके बातचीत करते हुए यह सीट हासिल की है। उन्होंने 28,000 से ज्यादा दरवाजे खटखटाए और पूरे जिले के मतदाताओं से उनकी समस्याओं के बारे में बात की। जैसे कि स्वास्थ्य सेवा का खर्च जो उनके बजट से बाहर है, और लगातार बढ़ती कीमतें। एक इमरजेंसी रूम डॉक्टर के तौर पर, उन्होंने खुद देखा है कि महंगी स्वास्थ्य सेवा परिवारों पर क्या असर डालती है, और उन्होंने इन खर्चों को कम करने के लिए ही चुनाव लड़ा।'
हालांकि अब शाह और फीली राजनीतिक रूप से एक-दूसरे के विरोधी हैं, लेकिन उनका एक साझा इतिहास भी है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार शाह, NFL टीम 'न्यूयॉर्क जेट्स' के लिए इमरजेंसी मेडिकल केयर देने वाले डॉक्टर थे। और फीली उसी टीम में किकर थे।
कौन है शाह?
शाह का जन्म शिकागो में हुआ था। उनके माता-पिता गुजराती थे, जो 1960 के दशक में अमेरिका आकर बस गए थे। शाह ने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से अपनी अंडरग्रेजुएट डिग्री पूरी की और वहीं के मेडिकल स्कूल से 'ऑनर्स प्रोग्राम इन मेडिकल एजुकेशन' के तहत अपनी मेडिकल डिग्री हासिल की।