{"_id":"636dba36398dbb4f4c02262c","slug":"middle-east-airlines-plane-from-jordan-hit-by-stray-bullet-during-landing-on-beirut-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lebanon: लैंडिंग के दौरान बेरूत एयरपोर्ट पर विमान में लगी गोली, बाल-बाल बचीं सांसद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Lebanon: लैंडिंग के दौरान बेरूत एयरपोर्ट पर विमान में लगी गोली, बाल-बाल बचीं सांसद
Fri, 11 Nov 2022 08:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Nov 2022 08:30 AM IST
सार
घटना के बाद विदेश मंत्रालय के अध्यक्ष मोहम्मद अल-हाउट ने कहा कि बेरूत हवाई अड्डे के आसपास के इलाकों में हर्ष फायरिंग बेहद आम है। हालांकि, इसके कारण हर साल सात से आठ विमान गोली की चपेट में आते हैं।
विज्ञापन
लैंडिंग के दौरान विमान में लगी गोली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जॉर्डन से बेरूत जा रहे मिडिल ईस्ट एयरलाइंस के एक यात्री विमान में बुधवार को गोली लग गई। यह हादसा तब हुआ, जब विमान बेरूत एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। विमान में लेबनान की सांसद पाउला याकौबियन भी बैठी थीं। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि यह गोली हर्ष फायरिंग के दौरान चलाई गई थी, जो बाद में विमान से आकर टकरा गई।
विज्ञापन
घटना के बाद विदेश मंत्रालय के अध्यक्ष मोहम्मद अल-हाउट ने कहा कि बेरूत हवाई अड्डे के आसपास के इलाकों में हर्ष फायरिंग बेहद आम है। हालांकि, इसके कारण हर साल सात से आठ विमान गोली की चपेट में आते हैं। हालांकि, बुधवार को यह पहली घटना थी, जब लैंडिंग के दौरान विमान में गोली लगी। हाउट ने कहा, लेबनान में आम हो चुकी हर्ष फायरिंग को रोका जाना चाहिए, क्योंकि यह हवाई अड्डे और हवाई यातायात के लिए बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद पाउला ने साझा की तस्वीरें
इस घटना की तस्वीरें सांसद पाउला याकौबियन ने ट्विटर पर साझा की हैं। उन्होंने लिखा है कि वह 2F सीट पर बैठी थीं, तभी उनके सिर के ठीक ऊपर यह घटना हुई। उन्होंने कहा, ऐसे हथियारों और हर्ष फायरिंग को रोका जाना चाहिए।