Microsoft Workers Fired: पार्टी में बवाल करने वाले फलस्तीन समर्थक कर्मचारियों पर गिरी गाज, नौकरी से निकाले गए
कार्रवाई उन कर्मचारियों पर की गई है, जिन्होंने कंपनी के एक कार्यक्रम में शुक्रवार रात फलस्तीन के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया गया था। इस वजह से वॉशिंगटन में आयोजित माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ के जश्न में हंगामे जैसे हालात बन गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट की 50वीं वर्षगांठ की पार्टी में बवाल करने वाले कर्मचारियों पर कंपनी ने कड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने ऐसे दो कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। दरअसल, कर्मचारियों ने पार्टी में इस्राइली सेना को कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक की आपूर्ति करने के कंपनी के काम का विरोध किया था।
दोनों कर्मचारियों पर कंपनी ने क्या कहकर कार्रवाई की?
माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को एक कर्मचारी को बर्खास्तगी पत्र में दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। कंपनी ने कहा कि उनका मकसद कंपनी को बदनाम करना, उसकी छवि को चोट पहुंचाना और इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा व्यवधान उत्पन्न करना था। दूसरे कर्मचारी को लेकर माइक्रोसॉफ्ट की ओर से बताया गया कि उन्होंने पहले ही अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी, लेकिन सोमवार को उन्हें पांच दिन पहले ही नौकरी छोड़ने का आदेश दे दिया गया।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी टैरिफ से सहमा बाजार: सेंसेक्स 3900 तो निफ्टी 1100 अंक गिरकर खुला; निवेशकों को 20 लाख करोड़ का नुकसान
कैसे और क्यों हुआ प्रदर्शन?
मामला 4 अप्रैल का है। विरोध-प्रदर्शन तब शुरू हुआ, जब माइक्रोसॉफ्ट एआई के सीईओ मुस्तफा सुलेमान कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स और पूर्व CEO स्टीव बाल्मर सहित दर्शकों के सामने कंपनी के AI उत्पाद, उससे जुड़े अपडेट और दीर्घकालिक दृष्टिकोण पेश कर रहे थे। इस दौरान एक कर्मचारी इब्तिहाल अबूसाद ने चिल्लाते हुए कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए। जब वह तेजी से मंच की ओर बढ़ीं तो सुलेमान ने अपना भाषण रोक दिया। कर्मचारी ने गुस्से में कहा कि आप दावा करते हैं कि आप AI का उपयोग अच्छे के लिए करना चाहते हैं, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट इस्राइली सेना को AI हथियार बेचता है। 50 हजार लोग मारे गए हैं। कंपनी हमारे घर में हो रहे इस नरसंहार को चिंगारी देने का काम कर रही है।
सुलेमान ने आश्वासन दिया, फिर भी नहीं रुके
इस पर सुलेमान ने कहा कि आपके विरोध के लिए धन्यवाद, मैं आपकी बात सुन रहा हूं। फिर भी अबूसाद ने चिल्लाते हुए कहा कि सुलेमान और पूरे माइक्रोसॉफ्ट के हाथ खून से सने हैं। उन्होंने मंच पर केफियेह हेडस्कार्फ भी फेंका, जो फलस्तीनी लोगों के समर्थन का प्रतीक बन गया है। इसके बाद उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया गया।
यह भी पढ़ें- Microsoft Workers Fired: पार्टी में बवाल करने वाले फलस्तीन समर्थक कर्मचारियों पर गिरी गाज, नौकरी से निकाले गए
दो बार हुआ था हंगामा
एक दूसरे प्रदर्शनकारी माइक्रोसॉफ्ट की कर्मचारी वानिया अग्रवाल ने जश्न के दूसरे हिस्से में हंगामा मचाया। इस दौरान गेट्स, बाल्मर और वर्तमान सीईओ सत्य नडेला मंच पर थे। 2014 के बाद से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ रह चुके तीन लोगों की यह पहली सार्वजनिक सभा थी।
क्या है मामला?
इस साल की शुरुआत में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गाजा और लेबनान में हाल के युद्धों के दौरान बमबारी के लक्ष्यों का चयन करने के लिए इस्राइली सेना ने माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई के एआई मॉडल का इस्तेमाल किया था। इसमें 2023 में एक इस्राइली हवाई हमले का भी जिक्र था, जिसमें एक लेबनानी परिवार के सदस्यों को ले जा रहे वाहन पर हमला किया गया था, जिसमें तीन छोटी लड़कियों और उनकी दादी की मौत हो गई थी। इस बीच फरवरी में अनुबंधों का विरोध करने के लिए सीईओ सत्य नडेला के साथ बैठक से पांच माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया था।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.