{"_id":"5e46b00b8ebc3ee61e69b7a6","slug":"microsoft-loses-17-billion-dollar-in-five-minutes-due-donald-trump-and-amazon-ceo-jeff-bezos-feud","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप-बेजोस के झगड़े में माइक्रोसॉफ्ट को पांच मिनट में लगी 17 अरब डॉलर की चपत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप-बेजोस के झगड़े में माइक्रोसॉफ्ट को पांच मिनट में लगी 17 अरब डॉलर की चपत
Fri, 14 Feb 2020 08:04 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 14 Feb 2020 08:04 PM IST
सार
अमेरिका अदालत ने गुरुवार को पेंटागन के जेडी प्रोजेक्ट पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी। इसके बाद पांच मिनट के अंदर ही माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों की कुल कीमत में 17 अरब डॉलर की कमी आ गई। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के बीच चल रही लड़ाई की वजह से हुई है।
विज्ञापन
microsoft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदालत द्वारा गुरुवार को पेंटागन के जेडी प्रोजेक्ट पर अस्थाई रोक लगाने के पांच मिनट के अंदर माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों की कुल कीमत में 17 अरब डॉलर (करीब 1214 अरब रु) की कमी आ गई। कंपनी के 1.4 खरब डॉलर के स्टॉक का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक फीसदी कम हो गया।
विज्ञापन
कंपनी के शेयर की कीमतों में आई गिरावट का कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के बीच की लड़ाई है। दरअसल, पेंटागन के जेडी प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट अमेजन को मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन यह माइक्रोसॉफ्ट को मिल गया।
विज्ञापन
अमेजन ने दावा किया है कि ट्रंप, बेजोस को पसंद नहीं करते और इसीलिए उसे कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिल पाया। संघीय अदालत के जज ने इसी मामले की सुनवाई करते हुए प्रोजेक्ट पर अस्थाई रोक लगा दी।
विज्ञापन
जेडी प्रोग्राम के अंतर्गत सेना की सभी शाखाओं के लिए एक क्लाउड-आधारित सिस्टम बनाया जाएगा जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित होगा। अमेजन को इसका कॉन्ट्रैक्ट मिलने की उम्मीद थी क्योंकि वह पहले ही सीआईए जैसी सरकारी एजेंसियों को सर्वर उपलब्ध करा चुकी है।
क्लाउड कंप्यूटिंग के मामले में अमेजन वेब सर्विसेज दुनिया की शीर्ष कंपनियों में शामिल है। लेकिन कंपनी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति ट्रंप बेजोस को लेकर पूर्वाग्रह के शिकार हैं, इसीलिए उसे कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया। इसी मुद्दे पर कंपनी ने अदालत का रुख किया था।