फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Microsoft faces new EU antitrust complaint on cloud computing practices

Microsoft: क्लाउड कंप्यूटिंग में एकाधिकार मामले में ईयू नियामक के निशाने पर माइक्रोसॉफ्ट, शर्तें थोपने का आरोप

Thu, 10 Nov 2022 05:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ब्रुसेल्स।
एजेंसी, ब्रुसेल्स। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Nov 2022 05:54 AM IST
सार

व्यापार समूह सीआईएसपीई ने आरोप लगाया है कि माइक्रोसॉफ्ट की पुरानी सेवा शर्तों के अलावा एक अक्टूबर को जारी की गई नई संविदात्मक शर्तें यूरोपीय क्लाउड कंप्यूटिंग मार्केट को अपूरणीय क्षति पहुंचा रही हैं। क्लाउड कंप्यूटिंग क्षेत्र में अमेज़न मार्केट लीडर है, इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट और अल्फाबेट की गूगल हैं।

विज्ञापन
Microsoft faces new EU antitrust complaint on cloud computing practices
माइक्रोसॉफ्ट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाओं को लेकर यूरोपियन यूनियन की नियामक संस्था के निशाने पर है। उसकी क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाओं की शर्तों को लेकर व्यापार समूह सीआईएसपीई ने एकाधिकार और मनमानी करने की शिकायत की है। बता दें कि शिकायत करने वाले समूह के सदस्यों में अमेजन भी शामिल है। व्यापार समूह ने बुधवार को यूरोपीय संघ के एंटीट्रस्ट नियामकों को अपनी शिकायत दी।

विज्ञापन

 
माइक्रोसॉफ्ट लोगों को मजबूर कर रहा है
संगठन ने आरोप लगाया है कि माइक्रोसॉफ्ट की पुरानी सेवा शर्तों के अलावा एक अक्टूबर को जारी की गई नई संविदात्मक शर्तें यूरोपीय क्लाउड कंप्यूटिंग मार्केट को अपूरणीय क्षति पहुंचा रही हैं। क्लाउड कंप्यूटिंग क्षेत्र में अमेज़न मार्केट लीडर है, इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट और अल्फाबेट की गूगल हैं। शिकायत करने वाले संगठन के महासचिव फ्रांसिस्को मिंगोरेंस ने एक बयान में कहा कि अपने सॉफ्टवेयर के प्रभाव का लाभ उठाते हुए माइक्रोसॉफ्ट लोगों को कोई दूसरा विकल्प ही नहीं चुनने देता। इससे यूरोपियन ग्राहकों को महंगी क्लाउड सर्विस लेने के लिए बाध्य होना पड़ता है। इस वजह से यूरोप की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकृत हो रही है।
विज्ञापन


कंपनी पर पहले भी लग चुका है जुर्माना
माइक्रोसॉफ्ट पर पिछले दशक में प्रतिस्पर्धा विरोधी हरकतों की वजह से विभिन्न आयोग द्वारा 1.6 बिलियन यूरो या 1.6 बिलियन डॉलर (13 हजार करोड़ रुपए) से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। जर्मनी, इटली, डेनमार्क और फ्रांस में क्लाउड प्रदाताओं, जिनमें से दो सीआईएसपीई के सदस्य हैं, ने कुछ वर्षों में इसी तरह की शिकायतें की हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने बाद में लाइसेंसिंग सौदों और अन्य सेवा शर्तों में संशोधन किया ताकि क्लाउड सेवा प्रदाताओं के लिए एक अक्टूबर से प्रतिस्पर्धा करना आसान हो जाए और यूरोपीय संघ की अविश्वास संबंधी चिंताओं को दूर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed