फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Microsoft chief Satya Nadella said that world is entering the Golden Age of Artificial Intelligence

Satya Nadella: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का स्वर्ण युग, मानवता के लिए बेहतर

Thu, 19 Jan 2023 05:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, दावोस
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, दावोस Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 05:55 AM IST
सार

नडेला ने कहा कि तकनीक लोगों को एक साथ लाने के ज्यादा से ज्यादा तरीके मुहैया कराएगी। चैटबॉट चैटजीपीटी एक नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साइट है, जिसके हाल ही में लॉन्च होने के बाद केवल पांच दिनों में 10 लाख उपयोगकर्ता हो गए हैं।

विज्ञापन
Microsoft chief Satya Nadella said that world is entering the Golden Age of Artificial Intelligence
Satya Nadella

विस्तार

 माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्य नडेला ने बुधवार को कहा कि दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के स्वर्ण युग में प्रवेश कर रही है। उन्होंने विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक इसे रेखांकित करते हुए एक भारतीय किसान का उदाहरण दिया। उन्होंने  कहा कि इस किसान ने एक स्थानीय बोली जानने के बावजूद इंटरनेट के माध्यम से एक अस्पष्ट सरकारी कार्यक्रम तक पहुंच के लिए चैटजीपीटी इंटरफेस का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


नडेला ने कहा कि तकनीक लोगों को एक साथ लाने के ज्यादा से ज्यादा तरीके मुहैया कराएगी। चैटबॉट चैटजीपीटी एक नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साइट है, जिसके हाल ही में लॉन्च होने के बाद केवल पांच दिनों में 10 लाख उपयोगकर्ता हो गए हैं। यह विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त संकेतों के जरिये जटिल प्रश्नों का उत्तर देता है। 
विज्ञापन

 

क्या है चैट जीपीटी

चैट जीपीटी ओपन एआई द्वारा तैयार किया गया एक ऐसा डीप मशीन लर्निंग बेस्ड चैट बॉट है, जो आपके द्वारा पूछे गए सवालों के लगभग सटीक उत्तर देता है। यह चैट बॉट गूगल की तरह आपके सवालों के उत्तर के लिए कई सारी लिंक्स नहीं देता है। यह चैट बॉट आपको आपके सवालों के सटीक उत्तर आपके समक्ष पेश करता है। इस टूल की मदद से आप अपने लिए लीव एप्लीकेशन या किसी विषय पर अच्छे आर्टिकल लिखवा सकते हैं। इसके अलावा अपनी समस्याओं के समाधान के विषय में पूछ सकते हैं। चैट जीपीटी को 30 नवंबर के दिन लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने के कुछ दिनों बाद ही लाखों यूजर्स इसके साथ जुड़ने लगे। गौरतलब बात है कि चीट जीपीटी अभी टेस्टिंग फेस में है। आने वाले वक्त में इसमें कई और सुधारों को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं भविष्य में संभावनाएं

चैटजीपीटी की सफलता को देखते हुए संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि निकट भविष्य में यह चैटबॉट गूगल को रिप्लेस कर सकता है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने 1 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट ओपन एआई कंपनी में किया है। ऐसे में कंपनी अपने सर्च इंजन बिंग में इस एआई का उपयोग करने को लेकर विचार कर रही है। आने वाले समय में चैटजीपीटी का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर कॉर्पोरेट से लेकर कई दूसरे क्षेत्रों में भी किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed