फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Michelle obama will not running usa president election by replace joe biden says office

USA: 'मिशेल ओबामा नहीं लड़ेंगी राष्ट्रपति चुनाव', जो बाइडन की जगह ट्रंप से मुकाबले की चर्चाओं को किया खारिज

Wed, 06 Mar 2024 10:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 06 Mar 2024 10:36 AM IST
सार

मिशेल ओबामा पहले भी कई बार राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ने की बात कह चुकी हैं। मिशेल ओबामा ने जो बाइडन और कमला हैरिस को समर्थन देने का एलान किया। 

विज्ञापन
Michelle obama will not running usa president election by replace joe biden says office
बराक और मिशेल ओबामा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिशेल ओबामा के कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि जो बाइडन की जगह डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की उनकी कोई योजना नहीं है। मिशेल ओबामा पहले भी कई बार राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ने की बात कह चुकी हैं। मिशेल ओबामा ने जो बाइडन और कमला हैरिस को समर्थन देने का एलान किया। 
विज्ञापन


मिशेल ओबामा के नाम की चर्चाएं क्यों हुईं थी शुरू
दरअसल डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन ही नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के दावेदार हैं। हालांकि बाइडन की बढ़ती उम्र को लेकर अमेरिका में कई तरह से कयास चल रहे हैं। यही वजह है कि ऐसी चर्चा चल रही थी कि राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा राष्ट्रपति पद की दावेदार हो सकती हैं। हालांकि अब मिशेल ओबामा के ऑफिस ने बयान जारी कर साफ कर दिया है कि मिशेल ओबामा की राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की कोई योजना नहीं है। मिशेल ओबामा की सलाहकार क्रिस्टल कारसन ने बयान जारी करते हुए मिशेल ओबामा के एक पुराने बयान का जिक्र भी किया, जिसमें मिशेल ओबामा ने ओप्रा विनफ्रे के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि 'वे कभी भी राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि उन्हें लगता है कि राजनीति उनकी आत्मा में है ही नहीं।'
विज्ञापन


मिशेल ओबामा के अलावा बाइडन की जगह लेने के लिए इन नेताओं की भी चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेमोक्रेट पार्टी के करीब आधे समर्थक जो बाइडन को एक और बार राष्ट्रपति बनाने के पक्ष में नहीं है और वे चाहते हैं कि कोई और नेता जो बाइडन की जगह ले। डेमोक्रेट पार्टी के एक पोल में जो बाइडन की जगह मिशेल ओबामा को चुनाव लड़ाने के समर्थन में 20 प्रतिशत लोग थे। मिशेल ओबामा की जगह लेने के लिए जिन अन्य नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें कमला हैरिस, हिलेरी क्लिंटन, कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्युसम और मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed