फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Michelle Obama is celebrating her 56th birthday today, Barack obama shares picture collage

56 साल की हुईं मिशेल ओबामा, बराक ओबामा ने इस अंदाज में दी बधाई

Sat, 18 Jan 2020 11:48 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 18 Jan 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Michelle Obama is celebrating her 56th birthday today, Barack obama shares picture collage
अपनी बेटियों के साथ मिशेल और बराक ओबामा (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा का आज 56वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बराक ने पत्नी के साथ चार तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है। इससे पहले जोड़े ने पिछले साल अक्तबूर में अपनी शादी की 27वीं सालगिरह मनाई थी। 

विज्ञापन


तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि बराक और मिशेल कैमरे के सामने काफी मस्ती कर रहे हैं। एक तस्वीर में बराक अपनी पत्नी के गालों पर किस कर रहे हैं तो एक में दोनों गले मिल रहे हैं। इसे उन्होंने कैप्शन दिया है, 'हर सीन में आप मेरी स्टार हैं। मिशेल ओबामा जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई बेबी।' हाल ही में बराक और मिशेल की बनाई फिल्म अमेरिकन फैक्ट्री को ऑस्कर के लिए नामित किया गया है। यह उनके प्रोडक्शन हाउस हायर ग्राउंड प्रोडक्शंस की पहली फिल्म है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

In every scene, you are my star, @MichelleObama! Happy birthday, baby!

A post shared by Barack Obama (@barackobama) on

विज्ञापन
विज्ञापन


मिशेल ने जन्मदिन पर अभी तक अपने लिए कोई तस्वीर या संदेश साझा नहीं किया है। पिछले साल पूर्व राष्ट्रपति ने मिशेल के जन्मदिन के मौके पर अपनी युवावस्था की एक तस्वीर साझा की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'मुझे उस समय भी पता था और मैं आज पूरी तरह से आश्वस्त हूं- आप अपनी तरह की एक हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed