France: मिशेल बार्नियर बने फ्रांस के नए प्रधानमंत्री, सरकार और यूरोपीय संघ में संभाल चुके कई महत्वपूर्ण पद
France: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को मिशेल बार्नियर को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। बार्नियर यूरोपीय संघ के पूर्व ब्रेग्जिट वार्ताकार रहे हैं। उन्होंने 2016 से 2021 तक यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के बीच ब्रेग्जिट पर वार्ता की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को मिशेल बार्नियर को नया प्रधानमंत्री नामित किया है। बार्नियर यूरोपीय संघ के पूर्व ब्रेग्जिट वार्ताकार रहे हैं। उन्होंने 2016 से 2021 तक यूरोपीय संघ (ईयू) और ब्रिटेन के बीच ब्रेग्जिट पर वार्ता की थी। यह नियुक्ति दो महीने पहले हुए चुनाव के बाद की गई है। बार्नियर ने पहले भी देश की सरकारों में विभिन्न पदों पर काम किया है। वह पहले यूरोपीय संघ के आयुक्त रह चुके हैं।
सरकार में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके बार्नियर
बार्नियर (72 वर्षीय) के पास फ्रांसीसी और यूरोपीय राजनीति में 40 साल का अनुभव है। वह पहले फ्रांस के विदेश, कृषि और पर्यावरण मंत्री के रूप में पद संभाल चुके हैं। वे दो बार ईयू के आयुक्त रहे हैं। इसके अलावा, वह ईयू की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के सलाहकार भी रहे हैं। 2021 में बार्नियर ने राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की थी। हालांकि, पार्टी के भीतर से उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया था। राष्ट्रपति मैक्रों ने जुलाई में पूर्व प्रधानमंत्री गेब्रिएल एटल और उनकी सरकार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था, जब संसदीय चुनाव के दूसरे दौर में उनके गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।
बार्नियर 27 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने थे
तब से राष्ट्रपति मैक्रों नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक वर्ग से दबाव का सामना कर रहे थे। पिछले हफ्ते सर्बिया के दौरे के दौरान मैक्रों ने पत्रकारों से कहा था कि वह प्रधानमंत्री के लिए नाम को अंतिम रूप देने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि बार्नियर स्थिर सरकार बना पाएंगे या नहीं। चुनाव के बाद नेशनल रैली (आरएन) संसद में सबसे बड़ी पार्टियों में से एक है। जनवरी 1951 में फ्रांस के ग्रेनोबल शहर के एक उपनगर में जन्मे बार्नियर को 27 साल की उम्र में पहली बार संसद के लिए चुना गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.