फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexico Migrants Protest: march toward capital; demand legal status and work opportunities

Mexico: मैक्सिको में प्रवासियों का विरोध प्रदर्शन, राजधानी की ओर पैदल मार्च; वैध दर्जा और काम के अवसर की मांग

Thu, 02 Oct 2025 12:28 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 02 Oct 2025 12:28 AM IST
सार

Mexico Migrants Protest: दक्षिणी मैक्सिको के तपाचुला शहर में करीब 1200 प्रवासी राजधानी की ओर पैदल मार्च पर निकल पड़े हैं। इन प्रवासियों की मुख्य मांग है कि उन्हें वैध दर्जा और बेहतर रोजगार के अवसर दिए जाएं।

विज्ञापन
Mexico Migrants Protest: march toward capital; demand legal status and work opportunities
मैक्सिको झंडा - फोटो : freepik

विस्तार

दक्षिणी मैक्सिको में करीब 1,200 प्रवासी बुधवार तड़के राजधानी की ओर पैदल मार्च पर निकल पड़े। उनका लक्ष्य है कि वहां पहुंचकर वे अपना इमिग्रेशन स्टेटस वैध करा सकें और बेहतर रोजगार अवसर पा सकें। लंबे समय से ग्वाटेमाला सीमा के पास रुके प्रवासियों का कहना है कि दक्षिणी मैक्सिको में न काम है, न ही जीवनयापन के लिए पर्याप्त साधन।

विज्ञापन


इस प्रदर्शन में क्यूबा के प्रवासी सबसे अधिक संख्या में शामिल हैं, जबकि होंडुरास, इक्वाडोर, ब्राजील और हैती से आए लोग भी इसका हिस्सा बने हैं। पहले की तरह यह काफिला अमेरिका की ओर नहीं बढ़ रहा, बल्कि सीधे मैक्सिकन अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि शरण प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Afghanistan: तालिबान सरकार ने देशव्यापी इंटरनेट सेवाएं बैन होने के दावे का किया खंडन, जानें क्या दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासियों की समस्याएं और संघर्ष
क्यूबा से आए लोसिएल सांचेज और उनकी पत्नी नवंबर में टापाचुला पहुंचे थे। उनका सपना था कि अमेरिका जाने के लिए CBP One ऐप से अपॉइंटमेंट मिल जाए, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस प्रोग्राम को खत्म किए जाने से उनका प्लान अधूरा रह गया। अब उन्होंने मैक्सिको में ही शरण लेने का फैसला किया है, लेकिन कई बार अप्लाई करने के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

सांचेज बताते हैं कि उन्हें एक फर्जी वकील ने धोखा दिया, जिसने पैसे लेकर मदद का वादा किया था। अब वे किराया और खर्च भी मुश्किल से उठा पा रहे हैं।

इसी तरह, एक अन्य क्यूबाई प्रवासी एनेरी सोसा भी पिछले एक साल से टापाचुला में रह रही हैं। उनके दस्तावेज चोरी हो गए, जिससे उनका शरण आवेदन अधर में लटक गया। वह अपनी बेटी के लिए देखभाल करने वाला व्यक्ति ढूंढ रही हैं ताकि वह काम कर सकें।

ये भी पढ़ें:- US: पहले मंगवाई माफी और अब सुरक्षा का एलान, कतर को इस्राइली मिसाइल से बचाएंगे ट्रंप; आदेश पर किए हस्ताक्षर

बिना नेता के हुआ आयोजन
इस विरोध प्रदर्शन को किसी नेता ने नहीं बल्कि सोशल प्लेटफॉर्म्स पर जुड़े प्रवासियों ने मिलकर आयोजित किया है। पहले भी ऐसे कारवां निकल चुके हैं और कई बार मैक्सिकन अधिकारी प्रवासियों को कुछ दिनों तक चलने देते हैं, फिर उन्हें डॉक्यूमेंट्स और कभी-कभी ट्रांसपोर्ट की सुविधा देकर आगे बढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed