{"_id":"5ec23307d04d836e95228e8a","slug":"mexico-drugs-gang-come-forward-to-help-people-government-warns-them-not-to-seek-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको: लोगों की मदद के लिए आगे आए ड्रग्स गैंग, सरकार ने मदद न लेने की दी चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेक्सिको: लोगों की मदद के लिए आगे आए ड्रग्स गैंग, सरकार ने मदद न लेने की दी चेतावनी
Mon, 18 May 2020 02:34 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 18 May 2020 02:34 PM IST
सार
- मेक्सिको के खूंखार ड्रग्स गैंग की तरफ से लिखवाए गए हैं संदेश
- लोगों को खाने-पीने और जरूरत का सामान भी मुहैया करा रहे हैं
विज्ञापन
ड्रग्स गैंग्स लोगों की मदद करते
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। अधिकतर देशों में कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूरों और गरीब लोगों को खाने की कमी से जूझना पड़ रहा है। हालांकि, इस बीच ड्रग्स गैंग मुसीबत की इस घड़ी में लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन सरकार को इनकी नीयत पर शक है और लोगों को इनसे दूर रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
दरअसल, दक्षिण मेक्सिको के ग्युरेरो प्रांत के इगुआला जैसे कस्बों में आजकल होर्डिंग लगे हुए हैं। इनमें लिखा हुआ है, 'इगुआला के वासियों, हम आपसे गुजारिश करते हैं कि आप घरों में ही रहे और बाहर न निकलें। हम बाहर किसी भी तरह की अराजकता नहीं चाहते हैं, आप लोग लॉकडाउन का सम्मान करें, इसके बाद भी अगर कोई बाहर निकलता है तो हम उसे गंभीर चोट पहुंचाएंगे।'
विज्ञापन
ये संदेश सरकार की तरफ से नहीं बल्कि, मेक्सिको के खूंखार ड्रग्स गैंग की तरफ से लिखवाए गए हैं। ऐसा नहीं है कि यह देश में सिर्फ इकलौता मामला है, इन ड्रग्स गैंग्स ने देश के कई राज्यों में जबरन कर्फ्यू लागू किया हुआ है। हालांकि, इस दौरान ये लोगों को खाने-पीने और जरूरत का सामान भी मुहैया करा रहे हैं। दूसरी तरफ, सरकार लगातार नागरिकों से आग्रह कर रही है कि वे इन अपराधियों से मदद न लें, वरना भविष्य में इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, ऐसी खबरें इटली, ब्राजील और अल सल्वाडोर से भी सामने आई थी। इटली के नेपल्स और पलेर्मो प्रांत में भी कुछ आपराधिक गैंग लोगों को खाना और ड्रग्स बांटने में जुटे थे। वहीं, दक्षिणी इटली में लोगों को इन आपराधिक गैंग्स द्वारा 25 से 30 हजार रुपये वित्तीय मदद के तौर पर दिए गए।
कोरोना संकट के इस दौर में मेक्सिको के ग्युरेरो, मिचोआकेन, तमुलिपास और गुआनाजुआटो जैसे गरीब राज्यों में ये अपराधी संगठन खाना पहुंचा रहे हैं। इसी तरह मेक्सिको की एक गैंग फूड बॉक्स के साथ हैंड सैनिटाइजर दे रहा है। जिन बॉक्स में इन चीजों को दिया जा रहा है, उनपर इस गैंग का नाम लिखा हुआ रहता है। वहीं, कुछ ऐसे भी गैंग्स हैं, जो संकट के इस काल में अस्पतालों की मदद करने में जुटे हुए हैं।
ये गैंग्स लोगों को कम दरों पर कर्ज भी मुहैया करा रहे हैं, लेकिन सरकार ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे इनसे किसी भी तरह की मदद न लें। सरकार का कहना है कि ये गैंग्स संकट के खत्म होने पर लोगों से मनी लॉन्ड्रिंग और पुलिस सुरक्षा जैसी मदद मांगेंगे।