फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexican President Election Result Updates Exit Polls Claudia Sheinbaum Morena Party

Mexico: क्लाउडिया शिनबाम बन सकती हैं पहली महिला राष्ट्रपति; मैक्सिको में एग्जिट पोल से इतिहास बनने के संकेत

Mon, 03 Jun 2024 12:04 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 03 Jun 2024 12:04 PM IST
सार

मैक्सिको में राष्ट्रपति चुनाव के बाद एग्जिट पोल सामने आ चुका है। चुनाव बाद एग्जिट पोल से इतिहास बनने के संकेत मिल रहे हैं। क्लाउडिया शिनबाम को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। एल फाइनेंसिएरो एग्जिट पोल के मुताबिक शिनबाम इस हिंसाग्रस्त देश में पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं।

विज्ञापन
Mexican President Election Result Updates Exit Polls Claudia Sheinbaum Morena Party
क्लाउडिया शिनबाम मैक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

मैक्सिको आम चुनाव के कारण ऐतिहासिक बदलाव की कगार पर खड़ा है। राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मतदान के बाद एल फाइनेंसिएरो की तरफ से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक क्लाउडिया शिनबाम के जीतने की प्रबल संभावनाएं हैं। वह इतिहास रचने की कगार पर हैं। फाइनेंसिएरो के प्रमुख एलेजांद्रो मोरेनो ने देश भर में मतदान केंद्रों पर वोटिंग पूरी होने के बाद पहले एग्जिट पोल निष्कर्षों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कहीं भी मतदान में इतना अंतर नहीं दिखा जिससे नतीजों में अप्रत्याशित बदलाव की संभावनाएं हों। शिनबाम के राजनीतिक दल- मोरेना पार्टी ने कहा देश के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई खबर के मुताबिक खुद शिनबाम ने बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तमाम विपक्षी दलों ने चुनाव में हार स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

200 साल के इतिहास में पहली बार महिला के सिर ताज
नतीजों के औपचारिक एलान से पहले शिनबाम ने कहा कि गणराज्य के 200 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि देश को महिला राष्ट्रपति मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह महिला राष्ट्रपति बदलावों की पैरोकार होगी। उन्होंने बड़ी संख्या में समर्थन करने वाली मैक्सिको की जनता का आभार प्रकट किया और कहा, जनता ने लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने जनता से बदलाव के भागीदार बनने का आह्वान भी किया।

इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव; 20 हजार पद, 98 मिलियन मतदाता

Mexican President Election Result Updates Exit Polls Claudia Sheinbaum Morena Party
क्लाउडिया शिनबाम (फाइल) - फोटो : एएनआई
यह भी रोचक है कि 2024 के चुनाव को देश के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव बताया जा रहा है। देश के 98 मिलियन से अधिक पात्र वोटर्स के पास अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का सुनहरा मौका था। इस साल 20,000 से अधिक सार्वजनिक पदों के लिए चुनाव कराए गए हैं। सत्तारूढ़ मोरेना पार्टी और विपक्षी गठबंधन देश के चुनावों में जीत के दावे कर रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुमान पर विपक्षी गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार जोचिटल गालवेज ने कहा कि वे खुद और उनका गठबंधन चुनाव जीत चुके हैं। इसी बीच वर्तमान राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर से मैक्सिकन मतदाताओं का सम्मान करने की अपील की है।

52 फीसदी महिलाओं वाला देश उत्तरी अमेरिकी देश मैक्सिको

Mexican President Election Result Updates Exit Polls Claudia Sheinbaum Morena Party
मैक्सिको में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद क्लाउडिया - फोटो : एक्स वीडियो ग्रैब
यह भी दिलचस्प है कि उत्तरी अमेरिकी देश मैक्सिको में 52 प्रतिशत जनसंख्या महिलाओं की है। बात अमेरिकी महाद्वीप की करें तो दक्षिण अमेरिकी देश होंडुरास और पेरू में ही महिला राष्ट्रपति हैं। अगर राष्ट्रपति चुनाव में शिनबाम की जीत होती है तो वे मैक्सिको सहित अमेरिका-कनाडा में आम चुनाव जीतने वाली पहली महिला होंगी। साथ ही वह यहूदी समुदाय से आने वाली पहली राष्ट्रपति भी बन सकती हैं।

 

कौन हैं शिनबाम; क्या हैं राजनीतिक वायदे

Mexican President Election Result Updates Exit Polls Claudia Sheinbaum Morena Party
मैक्सिको की नई राष्ट्रपति क्लाउडिया (फाइल) - फोटो : इंस्टाग्राम @claudia_shein
वर्तमान राष्ट्रपति लोपेज ओब्राडोर के साथ घनिष्ठता के बावजूद शिनबाम ने अपनी अलग पहचान बनाने, स्वतंत्रता और नेतृत्व शैली पर जोर दिया है। उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति से अलग छवि गढ़ने का हरसंभव प्रयास किया है। उनके चर्चित चुनावी वादों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन कार्यक्रम को जारी रखना शामिल है। यह योजना लोपेज ओब्राडोर के समय से ही चल रही है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का विस्तार, छोटी जोत के किसानों के लिए मुफ्त उर्वरक प्रदान करने जैसे लुभावने वादे भी किए हैं।

मैक्सिको आपराधिक वारदातों के कारण चर्चित

Mexican President Election Result Updates Exit Polls Claudia Sheinbaum Morena Party
मैक्सिको की नई राष्ट्रपति क्लाउडिया (फाइल) - फोटो : इंस्टाग्राम @claudia_shein
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं के प्रति भेदभाव और नृशंस हत्याओं के कारण मैक्सिको अक्सर सुर्खियों में रहा है। 2015 के बाद ऐसे आपराधिक वारदात दोगुने से भी अधिक हो चुके हैं। 2020 की जनगणना के अनुसार, 100 में चार नाबालिग लड़कियों का विवाह हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed