फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mexican Navy helicopter crashes, 14 killed, related to arrest of drug mafia?

Mexico: मैक्सिको की नौसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 की मौत, ड्रग माफिया की गिरफ्तारी से जुड़े तार

Sat, 16 Jul 2022 11:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिनालोआ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिनालोआ Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 16 Jul 2022 11:29 AM IST
सार

शुक्रवार को ही मैक्सिको की नौसेना ने कुख्यात ड्रग माफिया राफेल कारो क्विंटरो को पकड़ा था। उसे 1985 में एक अमेरिकी एंटी-नारकोटिक्स एजेंट की हत्या और यातना का दोषी ठहराया गया था। 

विज्ञापन
Mexican Navy helicopter crashes, 14 killed, related to arrest of drug mafia?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amarujala

विस्तार

मैक्सिको के उत्तरी राज्य सिनालोआ में शुक्रवार को एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हुआ। नौसेना का एक ब्लैक हॉक लड़ाकू हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के तार ड्रग माफिया राफेल कारो क्विंटरो से जुड़े होने का शक है। क्विंटरो के सिर पर 2 करोड़ डॉलर का इनाम था।

विज्ञापन

मैक्सिको की नौसेना कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अब तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह संकेत मिले कि शुक्रवार को ड्रग माफिया राफेल कारो क्विंटरो की गिरफ्तारी से इसका कोई संबंध है। हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है और एक अन्य घायल हुआ है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को ही मैक्सिको की नौसेना ने कुख्यात ड्रग माफिया राफेल कारो क्विंटरो को पकड़ा था। उसे 1985 में एक अमेरिकी एंटी-नारकोटिक्स एजेंट की हत्या और यातना का दोषी ठहराया गया था।क्विंटरो 1980 के दशक में लैटिन अमेरिका के मादक पदार्थों के सबसे शक्तिशाली तस्कर के रूप में उभरा था। वह ग्वाडलजारा ड्रग गिरोह का सह-संस्थापक था। वह लंबे समय से अमेरिकी अधिकारियों के निशाने पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने गिरफ्तारी की सराहना की
अमेरिकी सरकार ने ड्रग माफिया की गिरफ्तारी की सराहना की है। अब वह उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध करेगी। व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी व लैटिन अमेरिकी देशों के सलाहकार जुआन गोंजालेज ने इसे बड़ी कामयाबी बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्विंटरो की गिरफ्तारी अमेरिका के दबाव के बाद हुई है। इसी सप्ताह मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने वॉशिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की थी।


नेटफिल्क्स ने बनाई थी 'नार्कोस : मेक्सिको' सीरिज
2018 में नेटफिल्क्स ने 'नार्कोस : मैक्सिको ' सीरिज बनाई थी। यह मेक्सिको में पांच दशक से जारी ड्रग्स वार पर केंद्रित है। किकी की हत्या का मामला इस सीरिज में नाटकीय ढंग से चित्रित किया गया है। किकी की हत्या के बाद ही अमेरिका व मैक्सिको के बीच ड्रग्स के खिलाफ सामूहिक जंग सबसे कमजोर पड़ गई थी। क्विन्टेरो पूर्व अमेरिकी ड्रग एंफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) एजेंट एनरिक किकी केमरेना की हत्या के लिए 28 साल जेल में रह चुका है। वह मेक्सिको के खूनी नार्को युद्ध की चलते हुए सबसे कुख्यात हत्याओं में से एक थी। एफबीआई ने उसे 10 शीर्ष वांछित भगोड़ों की सूची में रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed