फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Meta Chief Mark Zuckerberg dines with US President Elect Donald Trump long ban from Social Media Platform

US: चार साल पहले मेटा ने ट्रंप पर लगाया था प्रतिबंध, अब खुद ही उनके घर डिनर पर पहुंचे कंपनी के मालिक जुकरबर्ग

Thu, 28 Nov 2024 11:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 28 Nov 2024 11:43 AM IST
सार

चार साल पहले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद कैपिटल हिल पर हुई हिंसा को लेकर अधिकतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने ट्रंप पर प्रतिबंध लगा दिए थे। इनमें फेसबुक और इंस्टाग्राम भी शामिल थे, जो कि जकरबर्ग की कंपनी मेटा का ही हिस्सा हैं।

विज्ञापन
Meta Chief Mark Zuckerberg dines with US President Elect Donald Trump long ban from Social Media Platform
मार्क जकरबर्ग और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI

विस्तार

मेटा के मालिक मार्क जकरबर्ग ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो एस्टेट पर बुधवार को डिनर किया। बताया गया है कि इस दौरान जकरबर्ग ने ट्रंप के साथ रिश्ते सुधारने के लिए उन्हें कई प्रस्ताव भी दिए। राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने बताया कि अरबपति टेक कारोबारी जकरबर्ग अगले राष्ट्रपति के साथ मिलकर अमेरिका का राष्ट्रीय नवीनीकरण करना चाहते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि चार साल पहले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद कैपिटल हिल पर हुई हिंसा को लेकर अधिकतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने ट्रंप पर प्रतिबंध लगा दिए थे। इनमें फेसबुक और इंस्टाग्राम भी शामिल थे, जो कि जकरबर्ग की कंपनी मेटा का ही हिस्सा हैं। इस घटनाक्रम के बाद से ही ट्रंप ने अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल शुरू किया था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जकरबर्ग अब ट्रंप के साथ रिश्तों को बेहतर करना चाहते हैं। इसी के मद्देनजर इस साल अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जकरबर्ग ने अपनी पसंद का खुलासा नहीं किया। अब उनका ट्रंप से मिलने के लिए उनके आवास पर जाना भी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से संबंध बेहतर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेटा के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, "ट्रंप की तरफ से डिनर के न्योते और उनसे मुलाकात को लेकर जकरबर्ग काफी शुक्रगुजार हैं।" प्रवक्ता ने कहा कि यह अमेरिका में नवोन्मेष के भविष्य के लिए सबसे अहम समय है। 


अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस डिनर में एलन मस्क शामिल थे या नहीं। दरअसल, मस्क और जकरबर्ग का रिश्ता भी काफी सुर्खियों में रहा है। कुछ समय पहले ही मस्क ने जकरबर्ग को एक 'केज फाइट' के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि, तब दोनों अरबपतियों के बीच इस आयोजन पर सहमति नहीं बन पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed