फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Menstrual Leave: Women in Spain able to take leave during 'periods'

Menstrual Leave: स्पेन में महिलाएं 'पीरियड्स' के दौरान ले सकेंगी छुट्टी, कानून लागू करने वाला पहला यूरोपीय देश

Thu, 16 Feb 2023 09:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Feb 2023 09:13 PM IST
सार

स्पेन के सांसदों ने गुरुवार को महिलाओं को वैतनिक चिकित्सा अवकाश देने वाले कानून को अंतिम मंजूरी दे दी है। ऐसा करने वाला स्पेन पहला यूरोपीय देश बन गया है। 
 

विज्ञापन
Menstrual Leave: Women in Spain able to take leave during 'periods'
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्पेन में अब महिलाएं पीरियड्स के दौरान छुट्टी ले सकेंगी। इसको लेकर स्पेन के सांसदों ने गुरुवार को महिलाओं को वैतनिक चिकित्सा अवकाश देने वाले कानून को अंतिम मंजूरी दे दी है। ऐसा करने वाला स्पेन पहला यूरोपीय देश बन गया है। 

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस कानून के पक्ष में 185 मतदान हुए तो 154 वोट इसके खिलाफ पड़े। बता दें, स्पेन से पहले मासिक धर्म के दौरान जापान, इंडोनेशिया और जाम्बिया जैसे कुछ ही देशों में छुट्टी दी जाती है। कानून पास होने के बाद स्पेन के मंत्री इरेन मोंटरो ने ट्वीट कर कहा, नारीवादी प्रगति के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है।

विज्ञापन

दूसरी तरफ स्पेन में इस कानून के खिलाफ यूनियनें उतर आई हैं। स्पेन की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन में एक का कहना है कि यह कानून कार्यस्थल में महिलाओं को कलंकित कर सकता है और पुरुषों की भर्ती का पक्ष ले सकता है। वहीं, मुख्य विपक्षी कंजर्वेटिव पॉपुलर पार्टी (पीपी) ने भी चेतावनी दी है कि कानून महिलाओं को कलंकित करता है और उनके लिए श्रम बाजार में नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed