{"_id":"621e58fceed1b75c275ad98f","slug":"members-of-iea-to-release-6-crore-barrel-oil-indicating-russia-ukraine-conflict-will-not-affect-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: छह करोड़ बैरल तेल जारी करेंगे आईईए के सदस्य देश, रूस-यूक्रेन संघर्ष से तेल आपूर्ति नहीं रुकेगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बड़ा फैसला: छह करोड़ बैरल तेल जारी करेंगे आईईए के सदस्य देश, रूस-यूक्रेन संघर्ष से तेल आपूर्ति नहीं रुकेगी
Tue, 01 Mar 2022 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्रैंकफर्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्रैंकफर्ट
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:03 PM IST
सार
आईईए के सदस्यों के पास 1.5 अरब बैरल तेल का आपातकालीन भंडार है। जारी की जाने वाली मात्रा इस भंडार का चार प्रतिशत यानी 30 दिनों तक करीब 20 लाख बैरल प्रतिदिन है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सभी 31 सदस्य देशों ने अपने रणनीतिक भंडारों से छह करोड़ बैरल तेल जारी करने पर सहमति जताई है। उन्होंने तेल बाजार को यह संकेत देने के लिए कदम उठाया है कि रूस के यूक्रेन पर हमले से तेल आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी।
आईईए ने मंगलवार को इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रानहोल्म की अध्यक्षता में हुई ऊर्जा मंत्रियों की असाधारण बैठक में आईईए निदेशक मंडल ने यह निर्णय किया। संयुक्त राज्य अमेरिका के अलावा जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान और कनाडा भी इसमें शामिल हैं।
आईईए के सदस्यों के पास 1.5 अरब बैरल तेल का आपातकालीन भंडार है। जारी की जाने वाली मात्रा इस भंडार का चार प्रतिशत यानी 30 दिनों तक करीब 20 लाख बैरल प्रतिदिन है।
विज्ञापन
आईईए के कार्यकारी निदेशक फतीह बिरोल ने कहा, ‘ऊर्जा बाजारों में स्थिति बहुत गंभीर है... वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा खतरे में है, यह स्थिति विश्व अर्थव्यवस्था को उस समय जोखिम में डाल रही है, जब वह सुधार के नाजुक दौर में है।’
यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है जब मंगलवार को अमेरिकी मानक कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल को पार गया है। यह 2014 के बाद तेल के मूल्य का उच्च स्तर है।