फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   member recommends recapture of unused green cards for family, employment categories from 1992-2025

भारतीयों के लिए अच्छी खबर: अब ग्रीन कार्ड हासिल करना होगा आसान, अमेरिका की बाइडन सरकार बढ़ा सकती है कोटा

Fri, 07 Jul 2023 08:54 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 07 Jul 2023 08:54 AM IST
सार

भारतीय-अमेरिकी अजय भुटोरिया ने गुरुवार को आयोग के समक्ष रखी सिफारिश में कहा था कि 1992 से 2022 तक दो लाख तीस हजार से ज्यादा ग्रीन कार्ड्स का इस्तेमाल नहीं हो पाया था। ऐसे में अब उनको चलन में लाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
member recommends recapture of unused green cards for family, employment categories from 1992-2025
ग्रीन कार्ड - फोटो : pixabay

विस्तार

भारतीय-अमेरिकियों के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका में काम करने और वहां रहने के लिए इंतजार कर रहे हजारों लोगों को अब जल्द ग्रीन कार्ड मिल सकेगा। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग ने उस सिफारिश को स्वीकार कर ली है, जिसमें 1992 के बाद से परिवार और रोजगार श्रेणियों के लिए सभी अप्रयुक्त (Unused) ग्रीन कार्ड को फिर से चलन में लाने की बात कही गई थी। 

विज्ञापन


बता दें,  'ग्रीन कार्ड' को आधिकारिक तौर पर एक स्थानीय निवास कार्ड के रूप में जाना जाता है। यह अमेरिका पहुंचे आव्रजकों को जारी किया जाने वाला ऐसा दस्तावेज है जो इस बात का सबूत होता है कि इसके धारक को स्थायी रूप से निवास करने का विशेषाधिकार दिया गया है।
विज्ञापन


भारतीय-अमेरिकी अजय भुटोरिया ने गुरुवार को आयोग के समक्ष रखी सिफारिश में कहा था कि 1992 से 2022 तक दो लाख तीस हजार से ज्यादा ग्रीन कार्ड्स का इस्तेमाल नहीं हो पाया था। ऐसे में अब उनको चलन में लाया जाना चाहिए। इसका इस्तेमाल वार्षिक कोटे में क्रमवार तरीके से बढ़ोतरी कर के किया जा सकता है। फिलहाल, आव्रजन कानून के तहत हर साल करीब एक लाख 40 हजार रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि अप्रयुक्त ग्रीन कार्ड को फिर से चलन में लाने का मकसद यह है कि आगे इनकी बर्बादी रोकी जा सके। साथी ही अमेरिका में काम करने और वहां रहने के लिए इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिले। 
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) को कांग्रेस द्वारा हर साल परिवार और रोजगार आधारित आप्रवासी वीजा जारी करने का काम दिया गया है। इन वीजाओं की एक संख्या निर्धारित की गई है। हालांकि, कर्मचारियों की ढिलाई के कारण ग्रीन कार्डों का कम उपयोग हुआ है, जिससे वर्षों से कई ऐसे कार्ड्स जमा हो गए, जिन्हें अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया है।

इससे निपटने के लिए भूटोरिया ने अपनी सिफारिश में दो समाधान प्रस्तावित किए थे। 

  1. सबसे पहले होमलैंड सिक्योरिटी विभाग और राज्य विभाग को 1992 से 2025 तक परिवार और रोजगार श्रेणियों के लिए अप्रयुक्त ग्रीन कार्डों को पुनः प्राप्त करना चाहिए। 1992 से 2022 तक दो लाख तीस हजार से ज्यादा ग्रीन कार्ड्स का इस्तेमाल नहीं हो पाया था। इन्हें प्राप्त करके फिर से चलन में लाना चाहिए। इसका इस्तेमाल वार्षिक कोटे में क्रमवार तरीके से बढ़ोतरी कर के किया जा सकता है। 

     
  2. दूसरा, विदेश विभाग को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के सहयोग से यह पुष्टि करने के लिए एक नई नीति अपनानी चाहिए कि वार्षिक सीमा के अनुसार सभी ग्रीन कार्ड पात्र अप्रवासियों के लिए उपलब्ध रहें, भले ही एजेंसियां उस वित्तीय वर्ष में कागजी कार्रवाई नहीं कर सकें। 

उन्होंने कहा कि नई नीति लागू होने से पहले अप्रयुक्त ग्रीन कार्डों को पुनः प्राप्त करने के लिए इस नीति को पूर्वव्यापी रूप से लागू किया जाना चाहिए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed