{"_id":"60b87e308ebc3eb4e6450ff8","slug":"mehul-choksi-repatriation-legal-hurdles-dominica-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जद्दोजहद: भारत को मेहुल चोकसी को लाने के लिए करना पड़ेगा इंतजार, डोमिनिका कोर्ट 14 जून को करेगी सुनवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जद्दोजहद: भारत को मेहुल चोकसी को लाने के लिए करना पड़ेगा इंतजार, डोमिनिका कोर्ट 14 जून को करेगी सुनवाई
Thu, 03 Jun 2021 12:59 PM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:59 PM IST
सार
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने का मौका भले ही अच्छा है, लेकिन उसे यहां लाना इतना आसान नहीं है। कानूनी तौर पर वह अब भारत का नागरिक नहीं है। चोकसी एंटीगा की नागरिकता प्राप्त कर ली है। ।
विज्ञापन
मेहुल चोकसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की मुसीबत कम होने की बजाए बढ़ती जा रही है। वहीं भारत को भी उसे वापस लाने के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, डोमिनिका की कोर्ट में चोकसी के अवैध प्रवेश मामले की अगली सुनवाई 14 जून तक टल गई है। इससे पहले मैजिस्ट्रेट अदालत ने मेहुल चोकसी की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। सरकारी वकील ने मैजिस्ट्रेट कोर्ट में यह दलील दी थी कि चोकसी के खिलाफ भारत में 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और एंटीगुआ में भी उसके प्रत्यर्पण की कार्यवाही तेज हो गई है।
विज्ञापन
डोमिनिका की जेल में बंद है चोकसी
चोकसी के वकील का दावा है कि उनके मुवक्किल मेहुल को हनीट्रैप के जरिए एंटीगुआ के जॉली हार्बर से अगवा कर जहाज के जरिए डोमिनिका ले जाया गया। वहां पर उसके साथ मारपीट की गई है। वकील का आरोप है कि डोमिनिका पुलिस ने उनके मुवक्किल की पिटाई की है। जिससे उनकी आंखें सूज गई है और हाथों पर चोट के निशान हैं। बता दें कि मेहुल चोकसी डोमिनिका जेल में बंद है। पिछले दिनों चोकसी की कुछ तस्वीर सामने आई थीं, जिसमें उसके हाथों पर चोट के निशान दिखे थे।
विज्ञापन
भारत सरकार चोकसी को लाने के लिए प्रयासरत
मेहुल चोकसी के वकील संजय अग्रवाल और अन्य वकीलों ने कोर्ट में कहा कि वे अपने मुवक्किल को जमानत दिलाने के बदले 10 हजार डॉलर का बॉन्ड भरने को तैयार हैं। इस दौरान वकीलों ने कोर्ट से कहा कि चोकसी एंटीगुआ के नागरिक हैं। मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल की दलील है कि जिस वक्त गीतांजलि समूह के अध्यक्ष और हीरा कारोबारी चोकसी ने एंटीगा की नागरिकता प्राप्त कर ली है। वह भारत का नागरिक नहीं रह गया। इसलिए कानूनी रूप से इमिग्रेशन और पासपोर्ट ऐक्ट के सेक्शन 17 और 23 के मुताबिक उसे सिर्फ एंटीगुआ ही भेजा जा सकता है। गौरतलब है कि भारत सरकार मेहुल चोकसी को लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। भारत की जांच एजेंसियां सीबीआई और ईडी की टीम डोमिनिका में मौजूद है।
विज्ञापन