फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Earthquake people injured strong tremors Richter scale magnitude casualties rescue hindi news updates

Japan Earthquake: जापान में भूकंप से कांपी धरती, 20 लोगों के घायल होने की खबर, रिक्टर स्केल पर झटके कितने तेज?

Sun, 23 Aug 2026 07:20 AM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, टोक्यो।
पीटीआई, टोक्यो। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 23 Aug 2026 07:20 AM IST
सार

जापान के पूर्वी हिस्से में रविवार तड़के 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इससे टोक्यो क्षेत्र भी हिल उठा। हालांकि, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में जमीन से 70 किलोमीटर की गहराई में था। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्था ने इसकी तीव्रता 5.8 आंकी।

विज्ञापन
Japan Earthquake people injured strong tremors Richter scale magnitude casualties rescue hindi news updates
जापान में भूकंप के झटके (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान के पूर्वी हिस्से और राजधानी टोक्यो के आसपास रविवार तड़के मध्यम तीव्रता के भूकंप ने लोगों को दहला दिया। प्रारंभिक तौर पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे 5.8 दर्ज किया। भूकंप में 20 से अधिक लोग घायल हुए, हालांकि अधिकांश को मामूली चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि सुनामी का कोई खतरा नहीं था।

विज्ञापन

भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील इलाका
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र इबाराकी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में जमीन से करीब 70 किलोमीटर की गहराई में था। यह इलाका भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। चार प्रांतों में कुल 23 लोगों के घायल होने की सूचना मिली। इनमें साइतामा और कानागावा में नौ-नौ, चिबा में चार और इबाराकी में एक व्यक्ति घायल हुआ।

विज्ञापन


जापान में भूकंप कितना खतरनाक?

  • बीते महीने क्यूशू द्वीप के कुमामोतो क्षेत्र में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप में 38 लोगों की मौत और 364 घायल हुए थे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जुलाई में आए भूकंप के बाद 1,500 से ज्यादा इमारतें ध्वस्त और 20,000 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई थीं।

रात के वक्त कांपी धरती, झटकों से सहमे लोग
अधिकांश लोग उस समय सो रहे थे और अचानक आए तेज झटकों से घबराकर बिस्तर से उठे। इस दौरान कई लोग गिर पड़े या फर्नीचर और दरवाजों से टकरा गए। कानागावा के योकोहामा में 80 वर्ष से अधिक उम्र की एक महिला बिस्तर से गिर गई, जिससे उसके कूल्हे में गंभीर चोट आई।

स्थानीय रेल सेवाएं मामूली रूप से प्रभावित
भूकंप के कारण टोक्यो और नारिता हवाईअड्डे को जोड़ने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों समेत कुछ स्थानीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं और देरी से चलीं। हालांकि शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं सामान्य रहीं। टोक्यो के कोटो वार्ड में भूमिगत पानी की पाइप फटने से सड़क पर पानी भर गया, जिसे बाद में ठीक कर दिया गया।

कई घरों में बिजली आपूर्ति बाधित?
भूकंप के बाद करीब 460 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई, लेकिन रविवार सुबह तक बिजली बहाल कर दी गई। प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए सरकारी टास्क फोर्स गठित की। वहीं, परमाणु नियामक प्राधिकरण ने कहा कि देश के किसी भी परमाणु संयंत्र या परमाणु सामग्री से जुड़ी अन्य सुविधाओं में कोई असामान्यता नहीं पाई गई। भूकंप ने एक बार फिर जापान में प्राकृतिक आपदाओं के खतरे की गंभीरता को उजागर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed