फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Meghan Markle wants to take part in Prince Philip funeral to support Harry amid family disputes

लंदन : प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में मिट सकती हैं हैरी और विलियम की दूरियां

Wed, 14 Apr 2021 11:24 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 14 Apr 2021 11:24 PM IST
सार

  • प्रिंस फिलिप के पार्थिव शरीर को दफनाने के दौरान  यह देखने वाली बात हेगी कि प्रिंस हैरी और शाही परिवार के बीच सुलह का कोई संकेत है या नहीं
  • हैरी ने अपनी पत्नी मेगन के साथ पिछले साल मार्च में शाही दायित्वों का परित्याग कर दिया था

विज्ञापन
Meghan Markle wants to take part in Prince Philip funeral to support Harry amid family disputes
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के दिवंगत प्रिंस फिलिप के पार्थिव शरीर को जब शनिवार को दफनाया जाएगा तब लोगों का ध्यान राष्ट्रीय शोक के बीच, युवराज विलियम और उनके भाई युवराज हैरी पर भी होगा। इस दौरान लोग निश्चित रूप से देखने की कोशिश करेंगे कि प्रिंस हैरी और शाही परिवार के बीच सुलह का कोई संकेत है या नहीं।

विज्ञापन


सबकी निगाहें विशेष रूप से हैरी और उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम पर टिकी होंगी। हैरी ने अपनी पत्नी मेगन के साथ पिछले साल मार्च में शाही दायित्वों का परित्याग कर दिया था और अपने बेटे आर्ची के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया चले गए थे।
विज्ञापन


अमेरिका जाने के बाद वह, फिलिप के अंतिम संस्कार के दौरान पहली बार शाही परिवार का सामना करेंगे। उनके पारिवारिक रिश्तों में पिछले महीने दरार तब और बढ़ गई थी जब मेगन ने ओपरा विनफ्रे को दिए साक्षात्कार में कहा था कि शाही परिवार के एक अनाम शख्स ने मेगन के बच्चे की त्वचा के रंग पर टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed