फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Media reports Panjshir province was bombed by Pakistani Air Force drones

अफगानिस्तान: पंजशीर में ना'पाक' हरकत, तालिबान की मदद के लिए पाकिस्तानी वायुसेना ने बरसाए बम

Mon, 06 Sep 2021 08:21 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 06 Sep 2021 08:21 AM IST
सार

तालिबान मजबूत स्थिति में है। तालिबानी लड़ाके पंजशीर में ताकत के दम पर कब्जा चाहते हैं। तालिबान और रेजिस्टेंस फोर्स के बीच बीते कई दिनों से जंग जारी है। तालिबान को पाकिस्तान का साथ मिला है।  पाकिस्तानी वायुसेना ने ड्रोन ने कई हमले किए हैं, जिसमें कई कमांडरों के मारे जाने की खबर है।

विज्ञापन
Media reports  Panjshir province was bombed by Pakistani Air Force drones
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान के पंजशीर में रेजिस्टेंस फोर्स (अहमद मसूद का गुट) और तालिबान के बीच जंग जारी है। तालिबानी लड़ाके पंजशीर में ताकत के दम पर कब्जा करना चाहते हैं। तालिबान ने दावा किया है कि उसने पंजशीर पर भी कब्जा जमा लिया है। इसके बाद पंजशीर रेजिस्टेंस फ्रंट थोड़ा कमजोर दिख रहा है। रविवार को लड़ाई में पंजशीर के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं।  बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से पंजशीर में ड्रोन हमले किए गए हैं। इस ड्रोन हमले में पंजशीर के प्रवक्ता फहीम दश्ती की मौत हो गई । फहीम अहमद मसूद के काफी करीबी थे। पाकिस्तान एयरफोर्स की ओर से छोड़े गए ड्रोन हमलों में मसूद परिवार से जुड़े कमांडर भी मारे गए हैं। इनमें गुल हैदर खान, मुनीब अमीरी और जनरल वूदाद शामिल हैं। दरअसल, तालिबान ने दावा किया है कि पूरे अफगानिस्तान पर उसका कब्जा हो चुका है। 

विज्ञापन


तालिबान और पंजशीर के अपने-अपने दावे
सामंगन प्रांत से पूर्व सांसद जिया अरियनजादो ने कहा कि 'पंजशीर पर पाकिस्तानी वायुसेना ने ड्रोन की मदद से बमबारी की है। इसमें स्मार्ट बमों का इस्तेमाल किया गया है। तालिबान और रेजिस्टेंस फोर्स के ग्रुप अपने -अपने दावे और और वादे कर रहे हैं। तालिबान जहां पंजशीर पर कब्जा करने का दावा कर रहा है, वहीं, पंजशीर रेजिस्टेंस फ्रंट का दावा है कि अभी इसपर उन्हीं का कब्जा है। बता दें कि फिलहाल पंजशीर प्रांत को छोड़कर पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो चुका है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्रूरता: तालिबान ने गर्भवती महिला पुलिसकर्मी को बच्चों के सामने मार डाला, चेहरा भी किया क्षत-विक्षत
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरुल्लाह सालेह के आवास पर हमला
 मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के घर पर भी हेलीकॉप्टर से हमला हुआ। हालांकि, उस दौरान सालेह वहां पर मौजूद नहीं थे। सालेह को सुरक्षित ठिकाने पर ले जाया गया है।






पाकिस्तान की कठपुतली है तालिबान 
सालेह ने एक ब्रिटिश न्यूजपेपर में लिखा कि तालिबान को पाकिस्तान नियंत्रित कर रहा है, यानी तालिबान पाकिस्तान की कठपुतली है, लेकिन यह लंबा नहीं चलने वाला। वे अभी इलाके पर काबिज जरूर हैं , पर  हमारा अतीत बताता है कि जमीन पर कब्जा कर लेने से लोगों के दिल नहीं जीते जाते, लोग नहीं जीते जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed