S Jaishankar: एससीओ बैठक में पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, पीएम शहबाज शरीफ से मुस्कुराकर बात करते दिखे
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक आज जिन्ना कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रही है, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सभी सदस्य देशों के नेताओं का स्वागत किया।
विस्तार
#WATCH | Pakistan PM Shehbaz Sharif welcomes EAM Dr S Jaishankar at the venue of the SCO Summit in Islamabad.
विज्ञापन
EAM is in Pakistan to participate in the 23rd Meeting of SCO Council of Heads of Government.
(Source: Host broadcaster/PTV) pic.twitter.com/mjPJSVrM28 — ANI (@ANI) October 16, 2024
सभी नेताओं का हुआ ग्रुप फोटो
शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल हो रहे सभी नेताओं के औपचारिक स्वागत के बाद एक ग्रुप फोटो हुआ। जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मंगोलिया के पीएम ओयुन एर्डेन और भारतीय विदेश मंत्री समेत अन्य नेता शामिल हुए।
#WATCH | EAM Dr S Jaishankar, Pakistan PM Shehbaz Sharif, Mongolian PM Oyun-Erdene Luvsannamsrai and other leaders pose for a group photograph at the 23rd Meeting of Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Council of Heads of Government, in Islamabad.
(Source: Host… pic.twitter.com/o68Izx0nXy — ANI (@ANI) October 16, 2024
संबंधित वीडियो
भारतीय उच्चायोग में लगाया पेड़
External Affairs Minister Dr S Jaishankar had a morning walk at the premises of the Indian High Commission in Islamabad, Pakistan. He also planted a sapling here. pic.twitter.com/3UN5fewKBi
— ANI (@ANI) October 16, 2024
दोपहर में आधिकारिक भोज में हिस्सा में लेंगे विदेश मंत्री
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, एससीओ की बैठक में आर्थिक सहयोग, व्यापार, पर्यावरण के मुद्दों और सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस रहेगा। भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे हैं। हालांकि बैठक से इतर भारत पाकिस्तान के बीच कोई भी द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी।
भारतीय दृष्टिकोण से आठ प्रमुख बिंदु-
- 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के विचार पर संवाद बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
- भारत द्वारा शुरू किए गए एससीओ स्टार्टअप फोरम और पारंपरिक चिकित्सा की पहलों का सदस्य देशों ने स्वागत किया।
- डिजिटल समावेशन और डाटा प्रबंधन को एससीओ ढांचे का हिस्सा बनाने पर चर्चा हुई।
- एससीओ ने संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (यूएनएसडीजी) को हासिल करने के लिए मिशन लाइफ से प्रेरणा लेने की बात कही।
- जलवायु-प्रतिरोधी और पोष्टिक अनाज जैसे कि बाजरा, के उपयोग को बढ़ावा देकर वैश्विक खाद्य सुरक्षा और पोषण में सुधार करने पर जोर दिया गया।
- अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और एससीओ चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों के अनुसार संपर्क परियोजनाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
- विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के केंद्र में एक नियम आधारित, गैर-भेदभावपूर्ण, खुली, निष्पक्ष, समावेशी और पारदर्शी बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की पुष्टि की गई।
- वैश्विक सतत विकास में बाधा डालने वाले संरक्षणवादी कदमों और व्यापार प्रतिबंधों का विरोध किया गया।