फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   May god ruin Trump said US congresswoman Rashida Tlaib grandmother

अमेरिकी सांसद राशिदा तलैब की दादी ने कहा,"भगवान ट्रंप का विनाश करें"

Sun, 18 Aug 2019 01:53 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 18 Aug 2019 01:53 PM IST
सार

  • इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में स्थित अपने घर पर बैठीं मुफ्तिया तलैब ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है।
  • तलैब अमेरिकी सांसद और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता राशिदा तलैब की दादी हैं।
  • ट्रंप ने कहा, यहां एकमात्र वास्तविक विजेता तलैब की दादी हैं। जो अब कभी उन्हें (राशिदा तलैब) को नहीं देख पाएंगी। 

विज्ञापन
May god ruin Trump said US congresswoman Rashida Tlaib grandmother
डोनाल्ड ट्रंप और मुफ्तिया तलैब - फोटो : social media

विस्तार

इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में स्थित अपने घर पर बैठीं मुफ्तिया तलैब ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है, "भगवान ट्रंप का विनाश कर दें।" तलैब अमेरिकी सांसद और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता राशिदा तलैब की दादी हैं। इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिकी डेमोक्रेट्स का विरोधी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार को ट्रंप से प्रेरित होते हुए नेतन्याहू ने राशिदा तलैब और एक अन्य अमेरिकी सांसद इल्हान उमर की इस्राइल यात्रा पर रोक लगा दी थी। इसके अगले दिन इस्राइल ने तलैब को मानवीय आधार पर आने की इजाजत दे दी थी, लेकिन कुछ शर्तें भी रखी थीं। वहीं तलैब ने इस्राइल के इस प्रस्ताव को नकार दिया।
विज्ञापन


दोनों के प्रवेश पर रोक के बाद इस्राइल के मंत्री अरयेह डेरी ने कहा कि मानवीय तौर पर तलैब को उनकी दादी से मिलने की इजाजत देने के लिए हम तैयार हैं। लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब तलैब एक संकल्प खत भेजें, जिसमें लिखा हो कि वह इस्राइल की सभी शर्तों का आदर करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तलैब ने ट्वीट कर कहा, "मुझे चुप कराना और एक अपराधी की तरह व्यवहार करना, वो (दादी) मेरे लिए नहीं चाहतीं। ये चीजें मुझे मार रही हैं। मुझे लगता है कि अगर मैं इन शर्तों के साथ जाती हूं तो ये मेरे विश्वास के खिलाफ होगा। जैसे नस्लवाद के खिलाफ मेरी लड़ाई, अन्याय और उत्पीड़न।" 

उन्होंने आगे लिखा है, "जब मैं जीती थी, तो इससे फलस्तीनी लोगों को आशा मिली थी कि अब कोई तो होगा जो अमानवीय शर्तों के बारे में सच कहेगा। मैं इस्राइल को मुझे अपमानित करके वो रौशनी नहीं छीनने दे सकती। मैं उनकी दमनकारी और नस्लवादी नीतियों के चलते मेरा मेरी दादी के प्रति प्रेम को इस्तेमाल नहीं होने दे सकती।"
 
इन सबके बाद ट्रंप ने शुक्रवार रात को ट्वीट करते हुए कहा, "सांसद तलैब ने इस्राइल के अधिकारियों को एक पत्र लिखा, जिसमें वह अपनी दादी से मिलने के लिए बेताब थीं। अनुमति शीघ्रता से दी गई, जिसे तलैब ने मानने से इनकार कर दिया। यहां एकमात्र वास्तविक विजेता तलैब की दादी हैं। जो अब कभी उन्हें (राशिदा तलैब) को नहीं देख पाएंगी।" 


बीट उर अल-फूक गांव में रहने वाली तलैब की 90 साल की दादी का कहना है कि वह इस बात से बिल्कुछ खुश नहीं हैं, कि ट्रंप ने कहा है कि उन्हें खुश होना चाहिए क्योंकि राशिदा नहीं आएगी। राशिदा के चाचा का कहना है कि उन्होंने (राशिदा) अपनी दादी को साल 2006 के बाद से नहीं देखा है। वह राशिदा के आने की बात सुनकर काफी खुश थीं और उसका पसंदीदा खाना तैयार कर रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed